शाही अंदाज में जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, 57 पर्यटकों का हुआ पारंपरिक स्वागत

गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर तिलक और माला पहनाकर किया स्वागत

शाही अंदाज में जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, 57 पर्यटकों का हुआ पारंपरिक स्वागत
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार सुबह गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से आए 57 पर्यटकों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया। 32 भारतीय और अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड सहित अन्य देशों के पर्यटक शामिल।

जयपुर। राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार सुबह जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। शाही ट्रेन से जयपुर पहुंचे देश-विदेश के पर्यटकों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस फेरे में कुल 57 पर्यटक राजस्थान की यात्रा पर निकले हैं। इनमें 32 भारतीय, 12 अमेरिका, 6 ब्रिटेन, 2 कनाडा और 2 न्यूजीलैंड के पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड और स्वीडन से भी पर्यटक ट्रेन में सफर कर रहे हैं।

गांधी नगर स्टेशन पर स्वागत के बाद पर्यटकों को बसों के जरिए जयपुर के प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, बोलीं- स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, बोलीं- स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत कमला नेहरू रिज पहुंचकर श्रमदान किया। उन्होंने...
एसएमएस अस्पताल में वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ नागरिकों की हुई व्यापक जांच
पीएम मोदी बोले- भर्ती प्रक्रिया बदले समय की जरूरत, युवाओं के भविष्य के लिए परीक्षा चक्र छोटा करना जरूरी
शाही अंदाज में जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, 57 पर्यटकों का हुआ पारंपरिक स्वागत
राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्मिक और डिपो सम्मानित
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 59 वर्षीय महिला के शरीर से निकाला 28.6 किलो का विशाल ट्यूमर
हिसार में CET पास युवाओं ने किया रोड जाम: CM से मुलाकात नहीं होने पर 11 दिन से जारी धरना तेज, सीजेपी कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में