पाक से तनाव के बीच सुरक्षा तैयारी : राज्यों को सिविल डिफेंस ड्रिल आयोजित करने के निर्देश, देश के कई राज्यों में कल बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन

लोगों को बताया जाएगा हमले के समय कैसे करें खुद की सुरक्षा

पाक से तनाव के बीच सुरक्षा तैयारी : राज्यों को सिविल डिफेंस ड्रिल आयोजित करने के निर्देश, देश के कई राज्यों में कल बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस अभ्यास के दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजाए जाएंगे। मॉक ड्रिल में लोगों को विशेष रूप से हवाई हमले से अपना और अन्य लोगों का बचाव करने की जानकारी देने के साथ अभ्यास कराया जाएगा। लोगों को हमले के समय सायरन बजने और ब्लैक आउट के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ साथ लोगों को  सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और अन्य अभ्यास भी किय जाएंगे। ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट की तैयारी और महत्वपूर्ण प्लांट्स व संस्थानों को जल्दी से छुपाने की व्यवस्था भी की जाएगी।  

यह होता है मॉक ड्रिल
असल में, मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति की तैयारी योजना की समीक्षा करना है। किसी भी स्थान पर मानक संचालन प्रोटोकॉल का मूल्यांकन करना। मॉक ड्रिल के दौरान सभी लोगों को किसी भी आपात स्थिति के दौरान कार्रवाई के लिए तैयार किया जाता है। मॉक ड्रिल के दौरान उस आपात स्थिति के बारे में जनता को बताया भी जाता है। मॉक ड्रिल एक प्रकार की ऐसी प्रक्रिया है जो आपदा आने पर कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए, यह बताता है। इस दौरान संभावति गलतियों और जोखिमों की पहचान भी की जाती है। विभिन्न आपदा नियंत्रण विभागों के बीच समन्वय में सुधार भी होता है। इस दौरान डेमो दिया जाता है कि कैसे किसी ऊंची इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। यह आपदाओं का तुरंत जवाब देने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

राज्यों को दिए यह निर्देश
राज्यों से कहा गया है कि वे अपने निकासी योजनाओं को अपडेट करें और उसका रिहर्सल करें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। यह अभ्यास देश की आंतरिक सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के मकसद से किया जा रहा है।

फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट की प्रैक्टिस 
उधर, रविवार-सोमवार रात पंजाब के फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट की प्रैक्टिस की गई। इस दौरान गांवों और मोहल्लों में रात 9 बजे से 9.30 बजे तक बिजली बंद रही।

Read More आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करते 9 लोग गिरफ्तार, 1.27 लाख बरामद

पीएम की रक्षा सचिव से मंत्रणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। गौरतलब है कि पिछले दिनों पीएम मोदी एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नेवी चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी से भी मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी को युद्ध की तैयारियों की जानकारी दी।  

Read More आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी

 

Read More ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो

Post Comment

Comment List

Latest News

बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार को घेरा । उन्होंने इस स्थिति...
आमेर की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोक नृत्यों से हुआ भव्य स्वागत
गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, हीटवेव से बचने के लिए बरतें सावधानी
बॉर्डर पार अवैध बजरी परिवहन पर सख्ती : खान विभाग का एक्शन प्लान, पकड़ेंगे और कार्रवाई करेंगे