देख लो शहबाज शरीफ : भारत ने पाकिस्तान में कितनी की तबाही

मक्सर के सैटेलाइट ने जारी की तस्वीरें

देख लो शहबाज शरीफ : भारत ने पाकिस्तान में कितनी की तबाही
इस्लामाबाद के नूर खान एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के हमले में रनवे, कमांड सेंटर और रडार सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है।

नई दिल्ली। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर के सैटेलाइट ने अब इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की हैं। मक्सर ने पाकिस्तान के जिन स्थानों की फोटोज जारी की हैं, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति रही। पाकिस्तान के सरगोधा बेस के रनवे पर गड्ढे, ध्वस्त हैंगर और जली हुई संरचनाएं स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। इस्लामाबाद के नूर खान एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के हमले में रनवे, कमांड सेंटर और रडार सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है।

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा। सैटेलाइट तस्वीरों में बमबारी के निशान साफ दिख रहे हैं। इसके साथ ही शाहबाज एयरबेस को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। यहां एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया गया और रडार को भी नुकसान पहुंचा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के एयर ऑपरेशनल सिस्टम लगभग ठप हो गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान दावा कर रहा है कि भारतीय हमलों में  उसको ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। ये तस्वीरें बयां कर रही हैं कि किस तरह भारतीय हमलों से पाकिस्तान की कमर टूट गई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत