भाजपा शासन में सबसे असुरक्षित दलित-आदिवासी समाज : सैलजा ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- एनसीआरबी की रिपोर्ट भाजपा शासन की नाकामी और संवेदनहीनता का सबूत 

पीड़ितों को न्याय दिलाने में गंभीर है

भाजपा शासन में सबसे असुरक्षित दलित-आदिवासी समाज : सैलजा ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- एनसीआरबी की रिपोर्ट भाजपा शासन की नाकामी और संवेदनहीनता का सबूत 

भाजपा सरकार ना तो अपराधियों पर कार्रवाई कर पा रही है और ना ही पीड़ितों को न्याय दिलाने में गंभीर है।

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा की भारतीय  जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर दलित और आदिवासी समाज की सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट भाजपा शासन की नाकामी और संवेदनहीनता का सबूत है।  कुमारी सैलजा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि वर्ष 2022 की तुलना में 2023 में दलित समाज पर अपराध बढ़कर 57,789 तक पहुंच गये हैं, यानी प्रतिदिन औसतन 158 मामले दर्ज हो रहे हैं। आदिवासी समाज के खिलाफ अपराधों में लगभग 29 प्रतिशत वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। भाजपा सरकार ना तो अपराधियों पर कार्रवाई कर पा रही है और ना ही पीड़ितों को न्याय दिलाने में गंभीर है।

उन्होंने कहा कि जातिगत हिंसा कोई नयी बात नहीं है, लेकिन भाजपा शासन में यह लगातार बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि दलित और आदिवासी समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बने, अपराधियों को कड़ी सजा दी जाये और पीड़ति परिवारों को तुरंत मुआवजा और न्याय मिले। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत तभी साकार होगा, जब कमजोर तबकों को समान अधिकार और सुरक्षा की गारंटी मिले।   

 

Tags: selja

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग