बेहाल पाकिस्तान : हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित, कई उड़ानें रद्द

हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन शाम तक फिर से शुरू हो गया

बेहाल पाकिस्तान : हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित, कई उड़ानें रद्द

पीआईए के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

इस्लामाबाद। भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान में उड़ानें निलंबित हैं, जिससे देश के हवाई अड्डों पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं और कई लोगों की उड़ानें आखिरी समय में रद्द कर दी गई है। पाकिस्तानी समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर, इस्लामाबाद, कराची और सियालकोट के हवाई अड्डे विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (पीएए) ने पहले कहा था कि कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन आधी रात तक निलंबित रहेगा, लेकिन उड़ानें निर्धारित समय से पहले फिर से शुरू हो गई। इस्लामाबाद, लाहौर और सियालकोट हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन शाम तक फिर से शुरू हो गया। 

पीआईए के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। घरेलू हवाई मार्गों पर उड़ान संचालन करने वाली कंपनियों की संपत्तियों की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हवाई मार्गों को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। यात्रियों से धैर्य रखने और एयरलाइन कर्मचारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया गया है। डायवर्ट की गई उड़ानों के यात्रियों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले पीआईए की वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से उड़ान की स्थिति की जाँच करें। 

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत