सोनिया गांधी ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, RJD सुप्रीमो ने कहा- पुराने दिनों की यादें हुई ताजा 

लालू यादव के परिवार ने सोनिया गांधी का गर्मजोशी से किया स्वागत

सोनिया गांधी ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, RJD सुप्रीमो ने कहा- पुराने दिनों की यादें हुई ताजा 
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। परिजनों ने उनकी सेहत में सुधार बताया। इस दौरान दोनों नेताओं ने संप्रग (UPA) सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पुरानी यादों को साझा किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सोनिया गांधी ने लालू यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मीसा भारती और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। भारती ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष को बताया कि उनके पिता की सेहत में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। लालू यादव के परिवार ने सोनिया गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लालू यादव ने कहा कि सोनिया गांधी उनके आवास पर पहुंचीं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुराने दिनों की यादें भी ताजा हुईं। यादव ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के हित में पारदर्शी एवं जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई थीं। उन्होंने मनरेगा, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) और सूचना का अधिकार (आरटीआई) जैसे कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने देशवासियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दौरान बिहार के विकास के लिए एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिवाली पर एक सप्ताह तक बंद रहेगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव दिवाली पर एक सप्ताह तक बंद रहेगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव
दिवाली के त्योहार पर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के नाम पर ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के संचालन...
दिवाली पर सिर्फ 2 दिन आतिशबाजी की छूट, 9 नवंबर से फिर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध; जानें पूरा मामला
आईएएस गौरव गोयल बुधवार को ज्वाइन करेंगे, दिसंबर में प्रवासी राजस्थान दिवस को देखते हुए रीको में पोस्टिंग की संभावना
जयपुर में पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक वारदातें कबूलीं
अगले दशक में रक्षा तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष देशों में होगा भारत : डॉ. टेसी थॉमस
Voice of youth : छोटे व्यापारियों पर ही क्यों चलता है प्रशासन का डंडा?
Voice of youth : वंदे भारत का किराया हो कम, ट्रेनों में बढ़ें जनरल और रिजर्वेशन कोच