बढ़ते साइबर क्राइम पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

अनचाहे कॉल से आम लोग परेशान हैं

बढ़ते साइबर क्राइम पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

याचिका में साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को लेकर आगाह किया गया है। याचिका में कहा गया है कि अनचाहे कॉल से आम लोग परेशान हैं। 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते साइबर क्राइम पर गंभीरता जताई है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने साइबर क्राइम पर रोक लगाने की मांग पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हम जानते हैं कि साइबर क्राइम बड़ा मुद्दा है। याचिका बेंगुलुरु निवासी गौरीशंकर एस ने दाखिल की है। याचिका में साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को लेकर आगाह किया गया है। याचिका में कहा गया है कि अनचाहे कॉल से आम लोग परेशान हैं। 

सीएनपी को लागू करने की मांग
याचिका में मांग की गई है कि अनचाहे कॉल से मुक्ति पाने के लिए टेलीकॉम कंपनी को कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सर्विस (सीएनपी) को लागू किया जाए।  याचिका में कहा गया है ट्राई ने अनचाहे कॉल से मुक्ति की दिशा में सीएनपी को एक कारगर उपाय के रूप में चिह्नित किया है लेकिन इसे पिछले ढाई साल से लागू नहीं किया गया है। 

रोजाना 20 करोड़ से अधिक का साइबर क्राइम
याचिका में कहा गया है कि देश में साइबर क्राइम खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है जिससे लोगों को वित्तीय नुकसान झेलना पड़ रहा है। याचिका में नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग प्रबंधन प्रणाली की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है जिसके मुताबिक हर महीने करीब 489 करोड़ रुपए का साइबर क्राइम घटित होते हैं जो रोजाना 20 करोड़ से अधिक का है।  

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन