बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बोलें संगठनात्मक मुद्दों पर तुंरत होंगे फैसले

तेजस्वी यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बोलें संगठनात्मक मुद्दों पर तुंरत होंगे फैसले

पटना में राजद एनईसी बैठक में तेजस्वी यादव सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए निर्णय लिया गया।

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनईसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।

यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में आज यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की खराब स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक था।

कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी, साथ ही अब संगठनात्मक मुद्दों पर फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की खराब सेहत के कारण पहले कुछ निर्णयों में देरी हो जाती थी।

Read More कुछ ‘मृत’ मतदाता अभी जीवित : ममता ने लगाया आरोप, बोली- जीवित लोगों को मृत बता रहा चुनाव आयोग

इस अवसर पर तेजस्वी यादव के पिता और पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

Read More जंग के बीच दुबई से सुरक्षित लौटे जोधपुर के यात्री

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना