संगम के मुहाने पर गुफा बना रह रहा था आतंकी : कई बार हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट की कोशिश की, विफल रहा

गुफा में मिला ये असलहा

संगम के मुहाने पर गुफा बना रह रहा था आतंकी : कई बार हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट की कोशिश की, विफल रहा

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में ब्लास्ट की साजिश को लेकर एक आतंकी कई बार हैंड ग्रेनेड लेकर निकला लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते ब्लास्ट नहीं कर पाया

प्रयागराज। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में ब्लास्ट की साजिश को लेकर एक आतंकी कई बार हैंड ग्रेनेड लेकर निकला लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते ब्लास्ट नहीं कर पाया। वह संगम के मुहाने पर एक मिट्टी के टीले में गुफा बनाकर रह रहा था और 13 जनवरी को कुंभ की शुरुआत के साथ ही वहां आ डटा था। बब्बर खालसा का आतंकी लाजर मसीह को पुलिस ने 6 मार्च को कौशांबी के कोखराज से पकड़ा था। उससे पूछताछ में ये जानकारी सामने आई है। मसीह अमृतसर के कुरलियान गांव का रहने वाला है। वह बीकेआई के जर्मन मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी का दायां हाथ है। लाजर मसीह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में भी था।

गुफा में मिला ये असलहा
जो गुफा उसने रहने के लिए तैयार की थी उसमें  पुलिस को बिस्तर, 3 ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर और पिस्टल मिली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लाजर मसीह को पेड़ की ऊंची टहनी पर चढ़कर बैठे भी देखा गया था। आतंकी लाजर मसीह यूपी पुलिस अफसरों की व्यूह रचना के चलते अपने मूवमेंट को आगे नहीं बढ़ा सका। दरअसल, जहां उसने अपना ठिकाना बनाया था, उससे 1 किलोमीटर दूर पुलिस की बंकरनुमा चेकपोस्ट थी। 
इसके अलावा महाकुंभ एंट्री पॉइंट्स पर वाहनों का होल्डिंग एरिया बनाया गया था। इसके अलावा लगातार पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर रात-दिन सड़क पर डटे रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास