विकसित काशी से होगा विकसित भारत का मंत्र साकार : इंफ्रास्ट्रक्चर के लगातार हो रहे कार्य, मोदी ने कहा- रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही ट्रेनें 

किसानों का माल आने-जाने लगता है

विकसित काशी से होगा विकसित भारत का मंत्र साकार : इंफ्रास्ट्रक्चर के लगातार हो रहे कार्य, मोदी ने कहा- रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही ट्रेनें 

कितने एयरपोर्ट बने, कितने स्टेशन बने। इंफ्रास्ट्रक्चर मतलब बड़े-बड़े ब्रिज, हाइवे ही नहीं होते।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि विकसित काशी से विकसित भारत का मंत्र साकार करने के लिए लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर के तमाम कार्य हो रहे हैं। मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए वंदे भारत की शुरुआत हुई है। आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। यह भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का अभियान है। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होने कहा कि जिन भी देशों में प्रगति और विकास हुआ है, उनके आगे बढ़ने के पीछे बहुत बड़ी शक्ति वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की है। मान लीजिए कोई इलाका है, लंबे समय से वहां कोई रेल नहीं जा रही है। रेल की पटरी नहीं है, स्टेशन नहीं है। लेकिन जैसे ही वहां पटरी लग जाएगी, स्टेशन बन जाएगा, उस नगर का अपने आप विकास शुरू हो जाता है। किसी गांव के अंदर रोड ही नहीं है, सालों से लोग कच्चे रास्तों से आते-जाते हैं। जैसे ही वहां रोड बन जाता है, किसानों का माल आने-जाने लगता है। विकास शुरू हो जाता है। कितने एयरपोर्ट बने, कितने स्टेशन बने। इंफ्रास्ट्रक्चर मतलब बड़े-बड़े ब्रिज, हाइवे ही नहीं होते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वरना पहले ये सोचते थे कि ये हो सकता है क्या। ये तो विदेशों में होता था। हमारे देश में अब हो रहा है, हमारे देश के लोग बना रहे हैं, ये देश की ताकत है। अब तो विदेशी यात्री वंदे भारत को देखकर अचंभित होते हैं। भारत ने विकसित भारत के लिए अपने साधनों को श्रेष्ठ बनाने का अभियान शुरू किया है।  आज काशी में अच्छे अस्पताल, अच्छी सड़कें से लेकर इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था का लगातार विस्तार हो रहा है। विकास भी हो रहा है और गुणवत्ता के साथ हो रहा है।

भारत में सदियों से तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है। ये यात्राएं केवल देव दर्शन का मार्ग नहीं हैं, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली पवित्र परंपरा हैं। अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे अनगिनत तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक धारा के केंद्र हैं। आज जब ये पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो एक तरफ भारत की संस्कृति, आस्था और विकास की यात्रा को भी जोड़ने का कार्य हुआ है। ये भारत के विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की तरफ अहम कदम है। इन यात्राओं का एक आर्थिक पहलू भी होता है, जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती। बीते 11 वर्षों में यूपी में हुए विकास कार्यों ने तीर्थाटन को एक नए स्थान पर पहुंचा दिया है। पिछले साल बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 11 करोड़ श्रद्धालु काशी आए थे। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद 6 करोड़ से ज्यादा लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं।

मोदी ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को इन श्रद्धालुओं ने हजारों करोड़ का लाभ पहुंचाया है। इन्होंने यूपी के होटलों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट, स्थानीय कलाकारों, नाव चलाने वालों को निरंतर कमाई का अवसर दिया है। इसके कारण बनारस के सैकड़ों नौजवान ट्रांसपोर्ट से लेकर बनारसी साड़ियों तक हर जगह नए-नए व्यापार शुरू कर रहे हैं। इन सबकी वजह से यूपी में, काशी में समृद्धि के द्वार खुल रहे हैं।

Read More अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Tags: developed

Post Comment

Comment List

Latest News

अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत : जीवित बता कोटा रेफर किया, परिजनों का हंगामा अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत : जीवित बता कोटा रेफर किया, परिजनों का हंगामा
8 माह की गर्भवती इंदिरा कंवर की बूंदी अस्पताल में मृत्यु हो गई। इधर परिजनों ने चिकित्सा स्टाफ को निलंबित...
राजस्थान हाईकोर्ट परिसर को बम से उडाने की फिर धमकी, सुनवाई हुई बाधित
गोवा अग्निकांड: टिहरी गढ़वाल के दो युवकों की दर्दनाक मौत, नाइट क्लब 'रोमियो लेन' का मैनेजर दिल्ली से गिरफ्तार
जमीन विवाद में दो पक्ष भिडे़ : 20 राउंड फायरिंग, एक युवक के पैर में लगी गोली ; अस्पताल मेंं भर्ती
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : प्रथमेश फुगे ने तीरंदाजी में जीते दो स्वर्ण पदक, मानसिक मजबूती की मिसाल है केबल ऑपरेटर के बेटे की सफलता की कहानी
मेसी के दम पर इंटर मियामी ने जीता एमएलएस कप का खिताब, मुलर पर भारी पड़े अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी
गुजरात एटीएस का जोधपुर में छापा : एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी, केमिकल भरे जार जब्त ; कई राज्यों में सप्लाई