न बैरिकेडिंग थी, न कोई बोर्ड...ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ा 3 साल का मासूम, दर्दनाक मौत

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

न बैरिकेडिंग थी, न कोई बोर्ड...ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ा 3 साल का मासूम, दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके के दलेलगढ़ गांव में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से तीन साल के एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां तीन वर्षीय मासूम देवांश की पानी से भरे खुले गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्चा अपने परिवार के साथ गांव के पास एक मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था।

लापरवाही की भेंट चढ़ा मासूम

जानकारी के अनुसार, देवांश अपनी मां अंजलि के साथ बुलंदशहर से अपने ननिहाल आया था। मंदिर के पास खेलते समय वह अचानक फिसलकर बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। जब तक परिजनों ने उसे बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

अथॉरिटी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश

Read More तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता

ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टर-150 में हुई हालिया दुर्घटना, जिसमें एक इंजीनियर की मौत हुई थी, के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। कई बार शिकायत करने के बावजूद खुले गड्ढों को न तो भरा गया और न ही वहां कोई सुरक्षा घेरा बनाया गया।

Read More दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : अपराध, नशा और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर सरकार पूरी तरह विफल, देवेन्द्र यादव ने कहा- नए उपराज्यपाल निभाएं सक्रिय भूमिका

प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल

Read More नाटो से समर्थन वापस ले सकता है अमेरिका : हम हर साल खर्च करते हैं सैकड़ों अरब डॉलर, ट्रंप बोले- हालिया रवैये को देखते हुए उनके साथ खड़े रहने की जरुरत नहीं

बारिश के बाद इन गड्ढों का जानलेवा बनना जारी है। गांववालों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। फिलहाल, बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे।
जमीन विवाद में बडे़ भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके : तीव्रता 5.9 आंकी गई, लोगों में दहशत 
एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में
ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद