राम माधव-पीडीपी के बीच थे अच्छे संबंध : उमर

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी के रूप में नामित किया है

राम माधव-पीडीपी के बीच थे अच्छे संबंध : उमर

पीडीपी और भाजपा को गठबंधन के लिए एक मंच पर लाए थे। ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें इस बार फिर से यह काम सौंपा गया हो।

जम्मू। नेशनल क्रांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यदि कोई राजनीतिक पार्टी है, जिसके भाजपा के महासचिव राम माधव के साथ अच्छे संबंध रहे हैं, तो वह पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी है, इसमें कोई संदेह नहीं है। माधव को हाल ही में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी के रूप में नामित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने नेकां उम्मीदवार मेहर अली द्वारा सोमवार को गंदेरबल जिले के कंगन सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि राम माधव के किसी भी पार्टी के साथ अच्छे संबंध हैं, तो वह है पीडीपी। अब्दुल्ला से जब जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की माधव और पीडीपी पर टिप्पणियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मलिक के भाजपा के साथ घनिष्ठ संबंध थे। उन्हें जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने ने कहा कि यह राम माधव ही थे जो 2014 में पीडीपी और भाजपा को गठबंधन के लिए एक मंच पर लाए थे। ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें इस बार फिर से यह काम सौंपा गया हो।

कम से कम लोकतंत्र पर भरोसा

हुर्रियत के पूर्व नेताओं के पीडीपी में शामिल होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ये लोग चुनाव लड़ रहे हैं तो यह अच्छी बात है, हालांकि वे चाहे किसी भी पार्टी में शामिल हों, उन्हें कम से कम लोकतंत्र पर भरोसा है, जो हमारे लिए एक सफलता है। उन्होंने कहा कि विचारधाराएं बदलती हैं, पहले जब चुनाव होते थे तो वे बहिष्कार के नारे लगाते थे, अब किसी तरह उनकी विचारधारा बदल गई है।

अब्दुल्ला ने कहा कि हमारा रुख सही साबित हुआ है, हम 90 के दशक से कह रहे हैं कि रक्तपात से कोई बदलाव नहीं आएगा, हमारे सहयोगियों को निशाना बनाया गया है, हमें जो भी हासिल करना है, वह लोकतांत्रिक तरीकों से हासिल किया जा सकता है। अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि सांसद मियां कयूम के पुत्र मेहर अली अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि वह (मेहर अली) कंगन से चुनाव लड़ रहे मियां परिवार की चौथी पीढ़ी हैं और यह लोगों की सेवा करने के लिए इस परिवार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Read More किरण कुमार रेड्डी का केटीआर पर तीखा हमला, बोलें-रेवंत रेड्डी के खिलाफ घटिया हथकंडे अपना रही सरकार, झूठा प्रचार फैलाने का आरोप

 

Read More ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की दी मंजूरी : कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर, आदेश में कर सकते है संशोधन

Tags: omar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली