लाल किला विस्फोट की साजिश करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा : भयानक हादसे से दुखी हूं, मोदी ने कहा- पीड़ित परिवारों का समझता हूं दुख 

संकट की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है

लाल किला विस्फोट की साजिश करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा : भयानक हादसे से दुखी हूं, मोदी ने कहा- पीड़ित परिवारों का समझता हूं दुख 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट में जिम्मेदार लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बताया कि पूरी जांच की जा रही है। इस विस्फोट में 9 की मौत और करीब 20 घायल हुए हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार देर शाम हुए विस्फोट की साजिश रचने वाले और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।

भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर आए मोदी ने ग्लोबल पीस फेस्टिवल में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

मोदी ने कहा कि इस भयानक विस्फोट की साजिश रचने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा- आज मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं। कल शाम दिल्ली में जो भयानक घटना हुई, उससे सभी बहुत दुखी हैं। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूँ। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। इसके पीछे जो भी साजिश करने वाले हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन सभी को सजा मिलेगी।
सोमवार शाम लाल किले के करीब एक कार में हुए इस विस्फोट में 9 लोग मारे गए और करीब 20 घायल हुए हैं ।

 

Read More मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हवामहल स्मारक : 15 शोकेस में दिखेंगे सोना चांदी और तांबे से बने 154 प्राचीन सिक्के, 16वीं शताब्दी का बना 500 ग्राम का सिक्का रहेगा मुख्य आकर्षण हवामहल स्मारक : 15 शोकेस में दिखेंगे सोना चांदी और तांबे से बने 154 प्राचीन सिक्के, 16वीं शताब्दी का बना 500 ग्राम का सिक्का रहेगा मुख्य आकर्षण
हवा महल में 17–19 मार्च तक ‘कॉइंस एंड करेंसीज ऑफ राजस्थान’ प्रदर्शनी लगेगी। इसमें 154 दुर्लभ सोने-चांदी के सिक्के 15...
हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची