ट्रंप ने अपने जहाजों को हूतियों के हमले से बचाने के लिए किया समझौता, इजरायल को फंसाया

इजरायल पर हमले रोकने की कोई चर्चा नहीं

ट्रंप ने अपने जहाजों को हूतियों के हमले से बचाने के लिए किया समझौता, इजरायल को फंसाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब मंगलवार को अचानक यमन के हूती चरमपंथियों के खिलाफ दो महीने से जारी रखने की घोषणा की, तो यह इजरायल के लिए हैरान करने वाला था

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब मंगलवार को अचानक यमन के हूती चरमपंथियों के खिलाफ दो महीने से जारी रखने की घोषणा की, तो यह इजरायल के लिए हैरान करने वाला था। ओवल ऑफिस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ बैठक की शुरूआत में ही ट्रंप ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम हूती विद्रोहियों पर तुरंत प्रभाव पर हमले बंद करने जा रहे हैं। ट्रंप ने बताया कि हूतियों ने संकेत दिया है कि वे अब और लड़ना नहीं चाहते। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से गुजरने वाले महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग पर हमला बंद करने का वादा किया है।

ट्रंप ने कहा कि हूती अब लड़ना नहीं चाहते और हम इसक सम्मान करते हुए हमले तुरंत रोक देंगे। ट्रंप की इस घोषणा ने इजरायल को हैरत में डाल दिया है। ट्रंप ने जिस दिन ये घोषणा की, उसी दिन इजरायल ने हूतियों के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में यमन के सना में बड़ा हवाई हमला बोला, जिसमें मुख्य एयरपोर्ट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। इतना ही नहीं इजरायल को फैसले की जानकारी घोषणा किए जाने के बाद हुई।

इजरायल को नहीं दी जानकारी
समाचार एजेंसी ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप के सार्वजनिक रूप से इस संबंध में घोषणा किए जाने से पहले उनके प्रशासन ने हूतियों के साथ बातचीत के बारे में इजराइल को सूचित नहीं किया था। नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि इजराइल इस अप्रत्याशित घोषणा से नाखुश है, खासकर इसलिए क्योंकि हूतियों ने इजराइल और इसके अन्य अड्डों पर हमले जारी रखे हैं।

इजरायल पर हमले रोकने की कोई चर्चा नहीं
इस बात से साफ संकेत मिलते हैं कि अमेरिका-हूती बातचीत से इजराइल को बाहर रखा गया है, जो अमेरिकी प्रशासन में बड़ा बदलाव है। ट्रम्प द्वारा घोषणा किए जाने के बाद, ओमान ने कहा कि उसने युद्धविराम समझौते में मध्यस्थता की है। 
ओमान ने एक बयान में कहा कि समझौते के तहत, न तो अमेरिका और न ही हूती लाल सागर और बाब अल-मंदाब जलडमरूमध्य में एक दूसरे को निशाना बनाएंगे। ओमान के बयान में यह उल्लेख नहीं किया गया कि हूती इजरायल पर हमले रोकने के लिए सहमत हुए हैं या नहीं।

Read More आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को दिया "कमजोर विदेश नीति" करार

इजरायल पर हमले जारी रहेंगे
यमन के हूती सुप्रीम पॉलिटिकल काउंसिल के प्रमुख महदी अल-मशात ने कहा कि समूह गाजा का समर्थन करना जारी रखेगा और इजरायल पर हमले जारी रहेंगे। हूती संचालित अल मसीरा टीवी ने उनके हवाले से कहा, अब से सभी जायनिस्टों को आश्रय स्थलों में रहना चाहिए या तुरंत अपने देश चले जाना चाहिए क्योंकि आपकी विफल सरकार आज के बाद आपकी रक्षा नहीं कर पाएगी।

Read More शांति की अपील: पीएम मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात, ताजा घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए युद्ध को जल्द खत्म करने पर दिया जोर

Post Comment

Comment List

Latest News

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ।...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव