आधी रात ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई की 'वसूली' की कोशिश : बिना मशीन और रसीद के सादे कागज पर काटने लगी चालान, यात्रियों ने घेरा तो भागी महिला

यात्रियों को नींद से जगाकर मांगे टिकट

आधी रात ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई की 'वसूली' की कोशिश : बिना मशीन और रसीद के सादे कागज पर काटने लगी चालान, यात्रियों ने घेरा तो भागी महिला
महाराष्ट्र से बिहार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में रात 2 बजे फर्जी महिला टीटीई ने यात्रियों से वसूली की कोशिश की। बिना वर्दी और पहचान पत्र के वह टिकट जांचने पहुंची। एक यात्री का चालान सादे कागज पर काटने लगी तो शक हुआ। आईडी मांगने पर भड़क गई और मास्क लगाकर भाग निकली। वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने जांच शुरू की।

मुंबई। महाराष्ट्र से बिहार जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन में आधी रात खुद को टीटीई बताकर यात्रियों के टिकट जांचने पहुंची महिला की हरकत से हड़कंप मच गया। रात करीब दो बजे महिला ने सो रहे यात्रियों को जगाकर टिकट दिखाने को कहा। एक यात्री के पास वैध टिकट नहीं मिलने पर वह सादे कागज पर चालान बनाने लगी। उसकी इस हरकत पर यात्रियों को शक हुआ। जब उससे रेलवे का पहचान पत्र मांगा गया, तो वह भड़क गई और भीड़ में गायब हो गई।

इस घटना का खुलासा एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ है। सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीरें साझा करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक, महिला खुद को टीटीई बताकर यात्रियों से टिकट मांग रही थी। संदेह तब गहराया जब बिना टिकट मिले एक यात्री का चालान काटने के लिए उसने आधिकारिक हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) मशीन या रेलवे की रसीद बुक के बजाय सादा कागज निकाल लिया।

न यूनिफॉर्म, न पहचान पत्र

महिला ने रेलवे की आधिकारिक वर्दी भी नहीं पहन रखी थी। एक यात्री ने उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। महिला का कहना था कि वह अपना पहचान पत्र किसी यात्री को नहीं, बल्कि रेलवे अधिकारी को ही दिखाएगी। इस पर यात्रियों ने सवाल उठाए कि बिना पहचान पत्र और आधिकारिक वर्दी के वह टिकट जांचने का अधिकार कैसे रखती है।

Read More ''राजनीतिक पार्टी का नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च'' राहुल की 'चलो दिल्ली' मार्च में छात्रों और आम लोगों से शामिल होने की अपील

सवालों से घिरी तो लगाने लगी आरोप

Read More अर्नब तूफान ने जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ाई ठिठुरन, दिन में भी हुआ गलन भरी सर्दी का अहसास

मामला बढ़ने पर अन्य यात्रियों ने भी महिला से पूछताछ शुरू कर दी। खुद को घिरता देख उसने एक यात्री पर ही उत्पीड़न और बदसलूकी का आरोप लगा दिया। इसके बाद वह मास्क लगाकर बोगी से निकल गई और भीड़ में ओझल हो गई। घटना का पोस्ट वायरल होने के बाद रेलवे ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा कि मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Read More त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! फिर महंगा हुआ वाणिज्यिक गैस सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Tags: money

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

''पैसों के लालच में बेटे-बहू बने हत्यारें'' खूनी बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी, दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा मातम  ''पैसों के लालच में बेटे-बहू बने हत्यारें'' खूनी बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी, दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा मातम 
बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुनी गांव में मंगलवार देर रात घर में सो रहे मां-बेटे...
दिवाली पर हवाई किराए में गजब अंतर, मुंबई जाने के 8 हजार तो आने के 25 हजार रुपए
जयपुर के तालकटोरा में मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव, कम नंबर आने से थी परेशान 
दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव से बाहर नहीं: अब इस कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने ही उठा दिए सवाल
अंडर-14 नेशनल कप : तारीक अकादमी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, मैन ऑफ द मैच बने अरविंद
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के 30 नेताओं की साख दांव पर, 6 सांसद, 15 विधायक और 9 पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा की परीक्षा
भारतीय गेंदबाजों का कहर : अर्शदीप ने झटके चार विकेट, न्यूजीलैंड की पारी 185 रनों पर सिमटी