उत्तराखंड में हादसा : चारधाम यात्रा पर जा रहे 26 श्रद्धालुओं की मौत

मध्यप्रदेश के 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, सभी मध्यप्रदेश के पन्ना के रहने वाले।

उत्तराखंड में हादसा : चारधाम यात्रा पर जा रहे 26 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम मध्यप्रदेश के 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में चालक और कंडेक्टर सहित 30 लोग सवार थे। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की तलाश जारी थी।

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम मध्यप्रदेश के 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में चालक और कंडेक्टर सहित 30 लोग सवार थे। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की तलाश जारी थी। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि अब तक 26 लोगों के शव गिन लिए गए हैं और देर रात तक 9 शव खाई से निकाल लिए थे। जबकि अन्य के लिए रेस्क्यू जारी था। रात का समय होने के कारण पुलिस और राहतकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक रविवार को हरिद्वार से बस मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। शाम करीब पौने सात बजे डामटा के पास रिखाऊ खड्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। 

शाह ने धामी से की बात
उत्तराखंड में बस हादसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। रेस्क्यू ऑपरेशन पर धामी की पल-पल नजरउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा नियंत्रण कक्ष से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। तीनों घायलों को डामटा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जो दुर्घटना स्थल से करीब तीन किमी दूर है। यहां बड़कोट से आए वरिष्ठ चिकित्सक घायलों का इलाज कर रहे हैं। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने सभी 28 यात्रियों की सूची भी जारी कर दी है।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री मोदी के दफ्तर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख, जबकि घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता मिलेगी।

Read More थाईलैंड से 6 भारतीय श्रमिकों को कराया मुक्त : 6 महीनों से झेल रहे थे यातना, वीडियो में बयां की थी अपनी दुर्दशा

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह