अरविंद केजरीवाल के शीशमहल पर बोले विजेंद्र गुप्ता : केजरीवाल के सरकारी आवास के नवीनीकरण पर हुए खर्च को कैग की रिपोर्ट में रखेंगे

पार्टी की नजर में नवनिर्वाचित 48 विधायक एक समान

अरविंद केजरीवाल के शीशमहल पर बोले विजेंद्र गुप्ता : केजरीवाल के सरकारी आवास के नवीनीकरण पर हुए खर्च को कैग की रिपोर्ट में रखेंगे

गुप्ता ने कहा कि विधानसभा की पहली बैठक में हम कैग की रिपोर्ट (केजरीवाल के सरकारी आवास के नवीनीकरण पर हुए खर्च) को सदन के पटल पर रख़ेंगे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजेंद्र गुप्ता नहीं कहा कि सरकार गठित होने के बाद विधानसभा की पहली बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास (जिसे भाजपा ने शीश महल नाम दिया है।) के नवीनीकरण पर हुए खर्च को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। 

गुप्ता ने कहा कि विधानसभा की पहली बैठक में हम कैग की रिपोर्ट (केजरीवाल के सरकारी आवास के नवीनीकरण पर हुए खर्च) को सदन के पटल पर रख़ेंगे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के नए मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि इस बारे में पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा। उन्होंने कहा इस संबंध में पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा। पार्टी की नजर में नवनिर्वाचित 48 विधायक एक समान हैं और इनमें से कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। गौरतलब है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटें जीती हैं और पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी 100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी
इंदिरा का तला एवं जाखड़ा का तला तथा सवाई माधोपुर जिले की पथाना ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समिति शामिल हैं। संबंधित...
बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 
एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला
बिना भेदभाव के जन कल्याण की योजनाएं चलाना भारत के मजबूत लोकतंत्र का आधार : पीएम मोदी
दिल्ली में सर्दी का सितम : न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दृश्यता 50 मीटर से कम
'अगली सूचना तक इजरायल की यात्रा से बचें', ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दी यात्रा नहीं करने की हिदायत
ईरान एयर स्पेस बंद होने से भारतीय उड़ानों पर असर, जयपुर की फ्लाइट्स सुरक्षित