रुक नहीं रही हिंसा, और सख्त होता जा रहा अमेरिका : हालात और बिगड़े, ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाएगा भारत, तैयारी में जुटा विदेश मंत्रालय

पहले जारी की ईरान छोड़ने की सलाह 

रुक नहीं रही हिंसा, और सख्त होता जा रहा अमेरिका : हालात और बिगड़े, ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाएगा भारत, तैयारी में जुटा विदेश मंत्रालय

भारत ईरान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रहा है, जहां हिंसक प्रदर्शनों में 2500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। ईरान में करीब 10,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें छात्र, मछुआरे और व्यापारी शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी और हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

नई दिल्ली। ईरान में निरंतर बिगड़ती स्थिति और हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 2500 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबरों के बीच भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय उन भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी को सुगम बनाने की तैयारी कर रहा है जो स्वदेश लौटना चाहते हैं।

वहां फिलहाल 10,000 भारतीय :

ईरान में अभी लगभग 10,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से करीब 3,000 मेडिकल छात्र हैं, जबकि लगभग 4,000 धार्मिक सेमिनरी के छात्र हैं। इसके अलावा ईरान के तटीय क्षेत्रों में लगभग 2,000 भारतीय मछुआरे भी रहते हैं। इनके अतिरिक्त व्यवसायी, पर्यटक और हर वर्ष ईरान आने वाले हजारों शिया तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

पहले जारी की ईरान छोड़ने की सलाह :

Read More नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा था कि ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, चाहे वे छात्र हों, तीर्थयात्री हों, व्यवसायी हों या पर्यटक, सभी को उपलब्ध परिवहन माध्यमों जिनमें वाणिज्यिक उड़ानें भी शामिल हैं के माध्यम से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने अपने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए थे।

Read More राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी

Post Comment

Comment List

Latest News

घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
11वीं क्लास में पढ़ने के साथ फिजिक्सवाला से आन लाइन नीट की ले रही थी कोचिंग
एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा
गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को मिल रही नई गति
प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट