हम भाजपा के अभिभावक नहीं, जो रोज बताएं कि ये करो : होसबोले

औरंगजेब भारत विरोधी, हमारे आइकन नहीं

हम भाजपा के अभिभावक नहीं, जो रोज बताएं कि ये करो : होसबोले
एक बार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का ऐलान कर दिया था लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसे लागू नहीं होने दिया।

बेंगलुरु। बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधी सभा का समापन हो गया। इसके बाद बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने ओरंगजेब भारत विरोधी थे और जो भारत के विरोधी रहे हैं उनको आइकन नहीं बनाया जा सकता। गंगा-जमुनी तहजीब की बात करने वाले लोग औरंगजेब के भाई दारा शिकोह को याद क्यों नहीं करते हैं? दिल्ली में औरंगजेब रोड को बदलकर अब्दुल कलाम रोड किया तो उसका कोई मतलब है न। उन्होंने ये भी कहा कि हम भाजपा के अभिभावक नहीं है जो उसे रोज बताएं कि ये काम करो। भाजपा अध्यक्ष के रूप में संघ से प्रचारक भेजने के सवाल पर होसबोले ने कहा कि ऐसी हमारी कोई मंशा नहीं है। सभी संगठन स्वतंत्र हैं और अपनी प्रक्रिया के तहत अपने अध्यक्ष चुनाव करने के लिए स्वतंत्र हैं। इसमें हमसे पूछ कर कुछ करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में जाति-बिरादरी के हिसाब से आपस में झगड़े नहीं होने चाहिए। जब कोई सैनिक बॉर्डर पर शहीद होता है तो हम उसका धर्म-जाति नहीं देखते। हमें उन पर गर्व होता है। यही सद्भाव है।

धर्म के नाम आरक्षण संविधान सम्मत नहीं
होसबोले ने कहा कि भारत के संविधान के मुताबिक, धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। अगर कोई सरकार ऐसा करती है तो वह बाबा साहेब की मंशा के खिलाफ काम कर रही है। एक बार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का ऐलान कर दिया था लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसे लागू नहीं होने दिया।

जनता ने बताया कैसा है भाजपा का काम
उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने यह बता दिया है कि बीजेपी का कामकाज कैसा रहा है। हमें लगता है कि सबकुछ ठीक चल रहा है। अगर हमें कुछ लगता है कि इस क्षेत्र में यह काम किया जाना चाहिए तो हम हमारी बात भी रखते हैं। बाकी हम बीजेपी के अभिभावक नहीं हैं जो हम रोज उन्हें बताएं कि यह करो।

 

Read More विलायती बाजार की नरमी : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली