जिसका डर था वही हुआ...पलाश मुच्छल के साथ शादी टूटने पर स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, बताई चौकाने वाली वजह

मंधाना ने शादी रद्द होने की पुष्टि की

जिसका डर था वही हुआ...पलाश मुच्छल के साथ शादी टूटने पर स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, बताई चौकाने वाली वजह

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ शादी रद्द होने की पुष्टि की है। इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर उन्होंने अफवाहों पर विराम लगाया और परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की। उनका कहना है कि अब पूरा फोकस क्रिकेट पर रहेगा।

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लगा दिया है। संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी रद्द होने की खबरों को लेकर स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर अपनी शादी टूटने की बात को स्वीकर कर लिया। बता दें कि करीब 15 दिनों की चुप्पी के बाद 7 दिसंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से मंधाना ने स्पष्ट किया कि शादी अब नहीं हो रही है और वह इस विषय को यहीं खत्म करना चाहती हैं।

दरअसल, मंधाना और पलाश की शादी 23 नवंबर को प्रस्तावित थी। पहले खबर आई थी कि शादी से ठीक पहले मंधाना के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके चलते समारोह स्थगित किया गया। हालांकि, काफी समय तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, जिससे सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलती रहीं। अब मंधाना ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की है।

स्मृति मंधाना ने अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारे अंदाजे लगाए जा रहे हैं और मुझे लगा कि अब बोलना जरूरी है। मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और ऐसा ही रहना चाहती हूं, लेकिन यह साफ करना जरूरी है कि शादी कैंसिल हो गई है।” उन्होंने आगे कहा कि वह इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हैं और लोगों से अनुरोध किया कि वे दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें।

स्मृति मंधाना ने अपने संदेश में यह भी साफ किया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से क्रिकेट रही है और आगे भी रहेगी। इसके आगे उन्होंने लिखा, “हम सभी के जीवन में एक बड़ा मकसद होता है और मेरे लिए वह हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि जब तक संभव हो, मैं भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफी जीतती रहूंगी। मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा।” उन्होंने सभी प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उनके लिए आगे बढ़ने का समय है।

Read More बेटियों को सशक्त बनाना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी : राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत शक्ति बनकर उभर रही नारी शक्ति, रेखा गुप्ता ने कहा- अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं

हालांकि, शादी रद्द होने का असली कारण मंधाना ने अपने बयान में स्पष्ट नहीं किया है। इस वजह से सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग हो चुके हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मंधाना ने भी इन अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की और सिर्फ इतना कहा कि वह निजी मामलों पर विस्तार से बात नहीं करना चाहतीं।

Read More अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: लखनऊ में 14 महिलाओं सहित बालिकाओं को वामा सारथी ने किया सम्मानित

क्रिकेट के मैदान पर बात करें तो स्मृति मंधाना का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। महिला विश्व कप 2025 में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 9 मैचों में 54.25 की औसत से 434 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले, जो भारत की खिताबी जीत में अहम साबित हुए। इसी वजह से मंधाना फिलहाल पूरी तरह अपने खेल और टीम की सफलता पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।

Read More एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी

फिलहाल, स्मृति मंधाना का स्पष्ट संदेश यही है कि वह निजी जीवन की चर्चाओं से दूर रहकर अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। उनका बयान उन तमाम अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश है जो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बनी हुई थीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान ‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान
पर्यटन विभाग और स्पिक मैके की “अनहद” संगीत श्रृंखला की सातवीं कड़ी शनिवार शाम आयोजित। आरआईसी सभागार में पद्मविभूषण सरोद...
किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार
सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव
61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक