White Paper on Indian Economy: वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में अर्थव्यवस्था पर रखा श्वेतपत्र

White Paper on Indian Economy: वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में अर्थव्यवस्था पर रखा श्वेतपत्र

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र रखा। संसद में इस पर चर्चा इसी सत्र में कराई जाएगी।

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र रखा। संसद में इस पर चर्चा इसी सत्र में कराई जाएगी। वित्त मंत्री ने अपराह्न सदन की कार्यवाही के दौरान सदन पटल पर यह श्वेत पत्र रखा।

उल्लेखनीय है कि सीतारमण ने एक फरवरी को वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करते हुए श्वेत पत्र लाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि श्वेत पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से 2024 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार और इससे पहले 2004 से 2014 के बीच की तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के दौरान अर्थव्यवस्था का तुलनात्मक चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा था कि इसका उद्देश्य पिछली गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना है। गौरतलब है कि संसद का वर्तमान सत्र एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है और संभवत: श्वेत पत्र पर चर्चा शनिवार को कराई जाएगी।

भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में सात प्रतिशत की अधिक की दर से बढ़ रही है। यह लगातार तीसरा वर्ष होगा जब अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत से ऊपर की दर से वृद्धि दर्ज करेगी। भारत इस समय जी20 समूह की सबसे तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है। 

Read More दिल्ली में आप का कई स्थानों पर प्रदर्शन : होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने की मांग, आतिशी ने कहा- महिलाएं कर रही इंतजार, उन्हें सिलेंडर मिलेगा या फिर जुमला 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बुधवार को कहा था कि भारत 2014 से पहले पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जा रहा था और आज देश विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और अनुमान है कि जल्द ही यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगा।

Read More पुर्तगाल में प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा : लुइस मोंटेनेग्रो ने संसद में खोया विश्वास मत, एक वर्ष से भी कम समय के कार्यकाल के बाद दिया इस्तीफा 

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश