पुर्तगाल में प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा : लुइस मोंटेनेग्रो ने संसद में खोया विश्वास मत, एक वर्ष से भी कम समय के कार्यकाल के बाद दिया इस्तीफा 

एकमात्र सांसद ने उनके खिलाफ वोट दि

पुर्तगाल में प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा : लुइस मोंटेनेग्रो ने संसद में खोया विश्वास मत, एक वर्ष से भी कम समय के कार्यकाल के बाद दिया इस्तीफा 

सोशलिस्ट पार्टी (पीएस), दक्षिणपंथी चेगा, लेफ्ट ब्लॉक (बीई), कम्युनिस्ट पार्टी (पीसीपी), लिवरे और पीएएन के एकमात्र सांसद ने उनके खिलाफ वोट दिया।

लिस्बन। पुर्तगाली प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो विश्वास मत हार गए, जिसके कारण उनकी सरकार को एक वर्ष से भी कम समय के कार्यकाल के बाद इस्तीफा देना पड़ा। संसद में विश्वासमत में भाग लेने वाले 224 सांसदों में से केवल मोंटेनेग्रो की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीएसडी), पीपुल्स पार्टी (सीडीएस-पीपी) और लिबरल इनिशिएटिव ने उनका समर्थन किया, जबकि सोशलिस्ट पार्टी (पीएस), दक्षिणपंथी चेगा, लेफ्ट ब्लॉक (बीई), कम्युनिस्ट पार्टी (पीसीपी), लिवरे और पीएएन के एकमात्र सांसद ने उनके खिलाफ वोट दिया।

पुर्तगाली संविधान के अनुसार विश्वास मत प्राप्त करने में विफल होने पर सरकार को इस्तीफा देना पड़ता है। मोंटेनेग्रो का प्रशासन अब कार्यवाहक रूप में काम करेगा और केवल आवश्यक एवं अत्यावश्यक मामलों को ही संभालेगा। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा द्वारा संसद को भंग करने और शीघ्र चुनाव कराने की संभावना है, जिसके बारे में उन्होंने पहले कहा था कि यह 11 मई या 18 मई को हो सकता है।

मोंटेनेग्रो ने अपने कार्यकाल के दौरान दो बार पहले भी विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद उन्होंने खुद ही विश्वास मत की पहल की थी। ??एक पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हितों के टकराव वाले घोटाले के कारण उनका नेतृत्व लगातार दबाव में आ रहा था। केंद्र-दक्षिणपंथी डेमोक्रेटिक गठबंधन के नेता के रूप में, मोंटेनेग्रो आम चुनाव जीतने के बाद अप्रैल 2024 में प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि, उनके गठबंधन को 230 सीटों वाली संसद में केवल 80 सीटें मिलीं, जबकि पीएस को 78 सीटें और दक्षिणपंथी चेगा चेगा को 50 सीटें मिली थी।

 

Read More असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब

Tags: resigns

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला