पाकिस्तान को विश्व बैंक देगा 20 अरब डॉलर का लोन, 10 साल के लिए बना प्लान

बैंक बोर्ड द्वारा 14 जनवरी को मंजूरी दी जानी है

पाकिस्तान को विश्व बैंक देगा 20 अरब डॉलर का लोन, 10 साल के लिए बना प्लान
जिसके बाद वैश्विक ऋणदाता के दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष मार्टिन रेजर के भी इस्लामाबाद आने की उम्मीद है।

इस्लामाबाद। कंगाल पाकिस्तान के लिए विश्व बैंक अपना खजाना खोलने की तैयारी कर रहा है। विश्व बैंक पाकिस्तान के लिए 20 अरब अमेरिकी डॉलर के सांकेतिक ऋण पैकेज को मंजूरी देने की प्रक्रिया में है। मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह एक अग्रणी 10-वर्षीय पहल है, जो विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं को राजनीतिक बदलावों से बचाएगी और छह लक्षित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

14 जनवरी की दी जा सकती है मंजूरी
आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार पाकिस्तान देश भागीदारी ढांचा 2025-35 नामक इस कार्यक्रम का उद्देश्य सबसे उपेक्षित, लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सामाजिक संकेतकों में सुधार करना है। इस देश भागीदारी ढांचे को विश्व बैंक बोर्ड द्वारा 14 जनवरी को मंजूरी दी जानी है, जिसके बाद वैश्विक ऋणदाता के दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष मार्टिन रेजर के भी इस्लामाबाद आने की उम्मीद है।

20 अरब डॉलर का अतिरिक्त प्लान
रिपोर्ट में बताया गया है कि 20 अरब डॉलर के अलावा विश्व बैंक की दो सहायक संस्थाएं पाकिस्तान को 20 अरब डॉलर का निजी ऋण दिलाने में सहायता करेंगी। इससे कुल वित्तीय पैकेज 40 अरब डॉलर का हो जाएगा। इसे आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक सेवाओं में सुधार के लिए आवंटित किया जाएगा। इस बीच पाकिस्तान के द न्यूज अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सरकार ने आर्थिक सुधार के लिए राष्ट्रीय परिवर्तन योजना शुरू की है, जिसके उद्येश्यों में पांच साल के दौरान जीडीपी विकास को दोगुना करना और गरीबी को आधा करना शामिल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस