Year Endear 2025: तीन पूर्व सीएम और दो राज्यपाल, दुनिया को अलविदा कह गए ये राजनेता और अभिनेता

अलविदा 2025: इन दिग्गज हस्तियों ने छोड़ी दुनिया

Year Endear 2025:  तीन पूर्व सीएम और दो राज्यपाल, दुनिया को अलविदा कह गए ये राजनेता और अभिनेता

वर्ष 2025 कई महान राजनैतिक हस्तियों के अवसान का साक्षी रहा। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी (विमान दुर्घटना), झारखंड के 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हुआ। इसके अलावा, अभिनेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल ने भी इसी साल अंतिम सांस ली।

नई दिल्ली। 2025 अपने आखिरी दिन गिन रहा है। जिस तरह से समय अतीत का हिस्सा हो जाता है ठीक वैसे ही इस साल में कई दिग्गज राजनैतिक हस्तियां भी इस साल अतीत का हिस्सा हो गईं।  भौतिक रूप में वे संसार छोड़ चुके हैं, लेकिन अब भी हमारे बीच यादों के तौर पर जीवित हैं।

गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी

12 जून को अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मरने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे। विजय रूपाणी 2014 से 2021 के बीच दो बार गुजरात के सीएम रहे थे।

झारखंड के पूर्व सीएम सोरेन

Read More जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन भी इस साल दुनिया को अलविदा कह गए। 4 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे।

Read More पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस

गोवा के पूर्व सीएम रवि नाईक

Read More ईरान का यूक्रेन को सीधा निशाना बनाने का संकल्प: ईरानी सांसद का तीखा बयान, स्थिति और भी तनावपूर्ण

साल 2025 में दुनिया को अलविदा कहने वाले दिग्गज राजनैतिक हस्तियों में गोवा के पूर्व सीएम रवि एस नाइक का नाम भी शामिल है। 14 अक्टूबर की रात को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई थी। वह गोवा के चौथे और 6वें सीएम रह चुके हैं।

पूर्व उप-राज्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल और गोवा व मेघालय के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक ने भी इसी साल 5 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। 

पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल

मशहूर वकील, सुषमा स्वराज के पति और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का बीते 4 दिसंबर को निधन हो गया। वह 1998 से 2004 तक हरियाणा विकास पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे। इसके बाद उन्होंने मिजोरम के तीसरी राज्यपाल के तौर पर भी काम किया। 

पूर्व सांसद व अभिनेता धर्मेंद्र

24 नवंबर को दिग्गज फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। अभिनेता के तौर पर तो धर्मेंद्र पूरी दुनिया में मशहूर थे ही। इसके अलावा 2004 से 2009 तक वह बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

48 वर्ष की हुई रानी मुखर्जी :  अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें 1997 में डेब्यू से फिल्म ‘ब्लैक’ तक के शानदार सफर के बारे में  48 वर्ष की हुई रानी मुखर्जी : अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें 1997 में डेब्यू से फिल्म ‘ब्लैक’ तक के शानदार सफर के बारे में 
रानी मुखर्जी 48 वर्ष की हो गईं। 1997 में ‘राजा की आएगी बारात’ से करियर शुरू कर ‘कुछ कुछ होता...
एटीएम में ठगी : बातों में उलझाकर युवक का कार्ड बदला, 2.30 लाख रुपये पार
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्धविराम की संभावना को नकारा, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से गहराया ईंधन संकट
ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की
इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता बना ब्लैकमेलिंग का जाल, युवक से 10 लाख की मांग
सोना और चांदी फिर सस्ते चांदी 6,000 रुपए, शुद्ध सोना 3,000 रुपए सस्ता
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया में भारी गिरावट, 93.69 प्रति डॉलर के पार