महाराष्ट्र में बांध में डूबने से युवक की मौत
कुछ साथियों के साथ बांध पर गया था
उपचार के लिए जलगांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नासिक। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के शिरसोली स्थित चाभरदारी बांध में डूबने से 19 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार संजय महाजन अपने कुछ साथियों के साथ बांध पर गया था। महाजन पानी में गया, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा ना होने के कारण वह डूब गया।
इस घटना के बाद उसके साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आये और महाजन को बांध के पानी से बाहर निकाला और सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के लिए जलगांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags: youth
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 15:40:20
रोड चालान राजस्व व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के मामले में जयपुर आरटीओ प्रथम ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान...

Comment List