पायलट के बाद अब अक्षय बनेंगे चीफ माइनिंग इंजीनियर, फिल्म 'कैप्सूल गिल' में निभाएंगे जसवंत सिंह गिल का किरदार

फिल्म में अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी

पायलट के बाद अब अक्षय बनेंगे चीफ माइनिंग इंजीनियर, फिल्म 'कैप्सूल गिल' में निभाएंगे जसवंत सिंह गिल का किरदार
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर चीफ माइनिंग इंजीनियर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। अक्षय कुमार जुलाई की शुरुआत में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय पंजाब के चर्चित इंजीनियर रहे जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते नजर आयेंगे।

मुंबई।  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर चीफ माइनिंग इंजीनियर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। अक्षय कुमार जुलाई की शुरुआत में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय पंजाब के चर्चित इंजीनियर रहे जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते नजर आयेंगे। इस फिल्म का टाइटल 'कैप्सूल गिल' बताया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी।

जसवंत सिंह गिल कोल इंडिया लिमिटेड में चीफ माइनिंग इंजीनियर थे। वर्ष 1989 में उनकी इस नौकरी के दौरान ही पश्चिम बंगाल के रानीगंज की एक कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर गया था। करीब 65 बच्चे उस खदान में फंस गए थे। तब जसवंत सिंह गिल ने अपनी कुशलता और टीम के साथियों की मदद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया था। अब वहीं घटना इस फिल्म में भी दिखाई जाने वाली है। टीनू सुरेश देसाई निर्देशित 'कैप्सूल गिली' में अक्षय और परिणीति के अलावा कुमुद मिश्रा, रवि किशन, दिब्येंदु भट्टाचार्य सहित कई कलाकार नजर आएंगे। परिणीति इससे पहले अक्षय के साथ फिल्म केसरी में काम कर चुकी है।

Read More एलीट मिस राजस्थान : पोस्टर लॉन्च के साथ शुरू हुई ताज की तलाश, प्रदेशभर में होंगे विशेष ऑडिशन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
निकाय चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा रहा। चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद समेत 9 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशी...
SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं
करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना