आमिर खान बने ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ पाने वाले पहले अभिनेता, मिस्टर परफेक्शनिस्ट को मिला ऐतिहासिक सम्मान

अवॉर्ड के साथ एक लाइव कॉन्सर्ट भी हुआ

आमिर खान बने ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ पाने वाले पहले अभिनेता, मिस्टर परफेक्शनिस्ट को मिला ऐतिहासिक सम्मान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को पहला ‘आर.के. लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ मिला, जिससे वे यह सम्मान पाने वाले पहले अभिनेता बन गए। मशहूर कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण को समर्पित यह अवॉर्ड उनके परिवार ने शुरू किया है। एमसीए स्टेडियम में हुए समारोह में बोमन ईरानी ने आमिर को सम्मान दिया, जबकि ए.आर. रहमान ने लाइव कॉन्सर्ट पेश किया।

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिन्हें ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ मिला है। आमिर खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने कई कल्ट फिल्में दी हैं और उन्होंने लगातार मनोरंजन की दुनिया में ऐसा योगदान दिया है, जिसने इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। उनकी इसी बेहतरीन सफलता और काम के सम्मान में, आमिर खान को पहला ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया है।

आमिर खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिन्हें ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ मिला है। यह सम्मान मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को समर्पित है, जिसे उनके परिवार ने शुरू किया है। इस खास सम्मान को आमिर खान ने बोमन ईरानी के हाथों हासिल किया। ऐसे में इस ग्रैंड अवॉर्ड नाइट की झलकियां शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- एक दिग्गज को सबसे यादगार तरीके से सम्मानित करते हुए, आमिर खान ने बोमन ईरानी के हाथों पहला ‘आर.के. लक्ष्मण एक्सिलेंस अवॉर्ड हासिल किया और हजारों लोगों ने इस खास पल को देखा।

अवॉर्ड के साथ एक लाइव कॉन्सर्ट भी हुआ, जिसे ऑस्कर विनिंग कंपोजर ए.आर. रहमान ने पेश किया। यह समारोह एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जहाँ संगीत और यादें उस कार्टूनिस्ट को समर्पित थीं, जिन्होंने भारत के सबसे प्यारे किरदारों में से एक द कॉमन मैन को बनाया।

 

Read More फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज : प्रीति जिंटा का दिखा दबंग अंदाज, जानें रिलीज डेट

Post Comment

Comment List

Latest News

मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
जयपुर में हरिओम जन सेवा समिति की मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा ने नौवीं वर्षगांठ मनाई। सीकर रोड स्थित शिव मंदिर...
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त
दो करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण : 1700 किमी पीछा कर पुलिस ने छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर