बिग बॉस के बाद एक बार फिर सलमान के साथ नजर आएगी पलक तिवारी, पंजाबी सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल के अपोजिट देंगी दिखाई

सलमान ने खुद ही पलक को इस फिल्म के लिए किया कास्ट

बिग बॉस के बाद एक बार फिर सलमान के साथ नजर आएगी पलक तिवारी, पंजाबी सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल के अपोजिट देंगी दिखाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म भाईजान में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी काम करती नजर आ सकती हैं।

मुंबई। फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का टाइटल बदलकर 'भाईजान' रखने  के बाद एक बार फिर यह मूवी स्क्रिन पर आने से पहले सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। दरअसल इस बार चर्चा पलक तिवारी को लेकर है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म भाईजान में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी काम करती नजर आ सकती हैं।

दरअसल इससे पहले सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भाईजान' को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टाइटल 'कभी ईद कभी दिवाली' से बदलकर 'भाईजान' रखा है। हमारे खास सूत्रों की माने तो सलमान की इस फिल्म में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की एंट्री पक्की हो गई है। इस फिल्म में पलक पंजाबी सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल के अपोजिट दिखाई देंगी। सलमान ने खुद ही पलक को इस फिल्म के लिए कास्ट किया है। फिल्म में पलक और जस्सी का एक गाना भी होगा।

फरहाद समजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी और जस्सी गिल के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी लीड रोल में दिखाई देंगे। पलक तिवारी ने सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके अलावा पलक को सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' में भी स्टेज शेयर करते हुए देखा गया था।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए...
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान
इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त
शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र
जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध