एनिमल ने वर्ल्डवाइड 717.46 करोड़ की कमाई की

गदर-2 को पीछे छोड़ा

एनिमल ने वर्ल्डवाइड 717.46 करोड़ की कमाई की
दुनिया भर में एनिमल की कमाई 717 करोड़ रुपये से अधिक हो गयी है। फिल्म एनिमल ने सनी देओल की फिल्म गदर-2 के रिकॉर्ड को भी पीछे कर दिया है।

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने वर्ल्डवाइड 717.46 करोड़ की कमाई कर ली है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज हुयी है। फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एनिमल का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है।एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग दर्शको के द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

दुनिया भर में एनिमल की कमाई 717 करोड़ रुपये से अधिक हो गयी है। फिल्म एनिमल ने सनी देओल की फिल्म गदर-2 के रिकॉर्ड को भी पीछे कर दिया है। गदर-2 ने पूरी दुनिया भर में 691.08 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।व्लर्डवाइड क्लेकशन के मामले में फिल्म एनिमल 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 1148 करोड़ के साथ जवान पहले नंबर पर है। इसके अलावा पठान 1050 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया