भागवत का पहला मोशन पोस्टर रिलीज : साथ नजर आएंगे अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार, जज्बातों से भरी और सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म 

कहानी में सोच से परे रोमांस और जज्बातों का रंग

भागवत का पहला मोशन पोस्टर रिलीज : साथ नजर आएंगे अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार, जज्बातों से भरी और सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म 
उत्तर प्रदेश के रॉबट्र्सगंज के भयावह माहौल पर आधारित यह फिल्म अनसुलझे रहस्यों, जज्बातों और ड्रामा का शानदार मेल है, जो दर्शकों को स्ट्रीमिंग का यादगार अनुभव प्रदान करने वाला है।

मुंबई। फिल्म भागवत में अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार काम करते नजर आयेंगे। जी 5 ने अपनी आने वाली ऑरिजिनल फ़िल्म भागवत की घोषणा की। फ़िल्म भागवत को बावेजा स्टूडियोज और डॉग एन बोन पिक्चर्स के सहयोग से जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। सच्चाई और धोखे के बीच जबरदस्त जंग को दिखाने वाली यह  क्राइम थ्रिलर जज्बातों से भरी और सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसका प्रीमियर सिर्फ इसी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार की मुख्य भूमिका वाली फ़िल्म भागवत की कहानी, इंस्पेक्टर विश्वास भागवत (अरशद वारसी का किरदार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महिला के गुमशुदा होने के मामूली से दिखने वाले मामले में उलझ जाता है। लेकिन मामले की तहकीकात जल्द ही फरेब, छिपे हुए राज और संदिग्ध तस्करी के काले साए वाले भयावह जाल में फँस जाती है।

इस उथल-पुथल के बीच, मीरा और प्रोफेसर समीर (जितेंद्र कुमार का किरदार) के बीच प्यार का बेहद नाजुक रिश्ता विकसित होने लगता है। दोनों के बीच की बढ़ती नजदीकियाँ इस कहानी में सोच से परे रोमांस और जज्बातों का रंग घोलती है, जो इस कहानी में लगातार बढ़ रहे तनाव भरे माहौल से एकदम जुदा है। अक्षय शेरे के निर्देशन में बनी फ़िल्म भागवत में दो दमदार कलाकारों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा, जो यकीनन दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने वाला है। उत्तर प्रदेश के रॉबट्र्सगंज के भयावह माहौल पर आधारित यह फिल्म अनसुलझे रहस्यों, जज्बातों और ड्रामा का शानदार मेल है, जो दर्शकों को स्ट्रीमिंग का यादगार अनुभव प्रदान करने वाला है। फ़िल्म भागवत की स्ट्रीमिंग जल्द ही जी 5 पर होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार