ईद पर रिलीज होगी 'बड़े मियां छोटे मियां'

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर 'बड़े मियां छोटे मियां' का लुक शेयर किया

ईद पर रिलीज होगी 'बड़े मियां छोटे मियां'

फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं। 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर 'बड़े मियां छोटे मियां' का लुक शेयर किया है। तस्वीर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों ही बेहद स्टाइलिश अंदाज में एक हेलीकाप्टर के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। जहां अक्षय ने फुल-स्लीव्स की टीशर्ट पहन रखी है, वहीं टाइगर अपने बाइसेप्स को दिखाते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा,फिल्म की रिलीज को अब बस तीन महीने बचे हैं। उन्होंने बताया कि बड़े मियां छोटे मियां इस साल ईद पर रिलीज हो रही है।

बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित