विवाद के बाद आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग्स में बदलाव
फिल्म ने दो दिनों में कुल 240 करोड़ रुपये की कमाई की
नई दिल्ली। आदिपुरुष फिल्म के निर्माताओं फिल्म ने रविवार को घोषणा किया कि जनता और दर्शकों की राय को ध्यान में रखते हुए फिल्म के कुछ संवादों में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।
फिल्म की टीम ने एक वक्तव्य में कहा, ''निर्माता कुछ संवादों में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे फिल्म का मूल सार बना रहे और अगले कुछ दिनों में सिनेमाघरों में भी ऐसा ही दिखाई देगा। यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि बॉक्स ऑफिस पर अबाध कमाई करने के बावजूद, टीम अपने दर्शकों के लिए प्रतिबद्ध है और कुछ भी दर्शकों की भावनाओं और सामाजिक सछ्वाव से परे नहीं है।"
इन डायलॉग्स को लेकर ट्रोल हो रही है आदिपुरुष
फिल्म एक या दो नहीं बल्कि कई ऐसे संवाद है जिन पर लोग आपत्ति जता रहे हैं और फिल्ममेकर्स का मजाक उड़ा रहे हैं। हम यहां ऐसे ही कुछ डायलॉग्स साझा कर रहे-
1) एक सीन में हनुमान रावण के बेटे इंद्रजीत से कहते है- कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की।
2) हनुमान रावण की सभा में कहते हैं- जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा उनकी लंका लगा देंगे।
3) लक्ष्मण पर हमला करने के बाद इंद्रजीत कहता है- मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है।
4) विभीषण रावण से कहता है- आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं।
5) इंद्रजीत हनुमानजी से कहता है- तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया।
इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन बंपर कमाई की और यह कमाई लगातार जारी है और इसने वैश्विक रूप से दो दिनों में कुल 240 करोड़ रुपये की कमाई की है।
आदिपुरुष फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इस फिल्म में प्रभास ने राम, कृति सेनन ने सीता, सैफ अली खान ने रावण और देवदत्त नागा ने हनुमान की भूमिका निभाई है।

Comment List