जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, शो की टीवी पर होने जा रही वापसी

तीन घंटे की मिनी फिल्म हर शुक्रवार को जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगी

जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, शो की टीवी पर होने जा रही वापसी
बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्मकार एकता आर कपूर का सुपरहिट शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ अब जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्मकार एकता आर कपूर का सुपरहिट शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ अब जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। भारत के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में शामिल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 20-भाग की मिनी मूवी सीरीज के रूप में जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। तीन घंटे की मिनी फिल्म हर शुक्रवार को जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगी।

निर्माता एकता कपूर ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा- जब हमने दो दशक पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बनाई थी, तब हमने कभी नहीं सोचा था कि यह भारत की टेलीविजन विरासत का इतना बड़ा हिस्सा बन जाएगा। ‘तुलसी का सफर’ के जरिए हमारा उद्देश्य उस विरासत को फिर से जीना और सेलिब्रेट करना है। उन सबसे दमदार पलों को एक ऐसे फॉर्मेट में पेश करना, जो आज के दर्शकों को नए नजरिए से अनुभव करने का मौका दे। यह उन किरदारों, भावनाओं और कहानियों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने दिलों को छू लिया था।

शो में अहम भूमिका निभाने वाले रोनित रॉय ने कहा- मैं उत्साहित हूं कि जियो हॉटस्टार इस टाइमलेस स्टोरी को नए और रचनात्मक तरीके से जीवंत करने जा रहा है। लोगों के दिलों के इतने करीब की कहानी को पुराने प्रशंसकों और नए दर्शकों से जुड़ते हुए देखना अछ्वुत है। मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

अमर उपाध्याय ने कहा- ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ : तुलसी का सफर’ के जरिए उस दुनिया में वापस जाना किसी पुराने फोटो एल्बम को पलटने जैसा है, यह रीक्रिएट करने के बारे में नहीं है, बल्कि उन पलों को फिर से जीने के बारे में है, जिसने इतने सारे दिलों पर छाप छोड़ी।

Read More भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज, 7 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

 

Read More जी सिनेमा पर होगा फिल्म ‘आजाद’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, अजय देवगन संग अमन देवगन और राशा थडानी आएंगे नजर

Read More फिल्म प्रमोशन : राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने जयपुर में जमाया 'भाई तेरा स्टार है' का रंग

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर