'दिल की बेवफाइयाँ' के जरिए टीवी पर लौटेंगे गौरव-श्रद्धा, दर्शकों को नई कहानी का इंतजार

गौरव पहली बार एकता कपूर के धारावाहिक में नजर आएंगे

 'दिल की बेवफाइयाँ' के जरिए टीवी पर लौटेंगे गौरव-श्रद्धा, दर्शकों को नई कहानी का इंतजार
टेलीविजन अभिनेता गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के आगामी धारावाहिक 'दिल की बेवफाइयाँ’ के नाम का खुलासा हो गया है। एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के निर्माण में बन रहे इस रोमांटिक पारिवारिक धारावाहिक का प्रसारण स्टार प्लस पर होगा।

मुंबई।टेलीविजन अभिनेता गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के आगामी धारावाहिक 'दिल की बेवफाइयाँ’ के नाम का खुलासा हो गया है। एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के निर्माण में बन रहे इस रोमांटिक पारिवारिक धारावाहिक का प्रसारण स्टार प्लस पर होगा। गौरव और श्रद्धा पहली बार इस शो में एक साथ नजर आएंगे। स्टार प्लस ने हाल ही में जारी टीजर के जरिए शो की घोषणा की थी, जिसमें दोनों कलाकार बालाजी टेलीफिल्म्स के कार्यालय पहुंचते दिखाई दिए थे। यह धारावाहिक गौरव खन्ना की 'अनुपमा’ और श्रद्धा आर्या की 'कुंडली भाग्य’ के बाद टेलीविजन पर वापसी होगी। श्रद्धा इससे पहले लंबे समय तक बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ काम कर चुकी हैं, जबकि गौरव पहली बार एकता कपूर के किसी धारावाहिक में नजर आएंगे।

एकता कपूर ने इस नई जोड़ी को लेकर कहा कि दोनों कलाकारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और वह लंबे समय से उन्हें एक साथ पर्दे पर देखना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि इस जोड़ी को लेकर वह उत्साहित होने के साथ ही दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर थोड़ी नर्वस भी हैं। शो की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाल ही में गौरव और श्रद्धा ने इसकी शुरुआत से पहले पूजा में हिस्सा लिया था। हालांकि, अभी शूटिंग शुरू नहीं हुई है और इसके लिए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के सेट में बदलाव किए जा रहे हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर  भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर 
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार पूंजी निकासी से भारतीय रुपया...
पीएचक्यू के पास खड़ी थार और नेक्सॉन कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण, आज होगी रायपुर कोर्ट में पेशी 
जिंदगीभर की कमाई सरकार के पास, कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी खाली हाथ 
'दिल की बेवफाइयाँ' के जरिए टीवी पर लौटेंगे गौरव-श्रद्धा, दर्शकों को नई कहानी का इंतजार
12 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान अव्वल, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान
कांग्रेस की रैली में AI से दिखाई फर्जी भीड़? किरेन रिजिजू बोले- ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए