होम्बले फिल्म्स ने किया कंतारा: चैप्टर 1 का अनाउंसमेंट, बड़े पैमाने पर वॉर सीक्वेंस की शूटिंग

फिल्म को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं

होम्बले फिल्म्स ने किया कंतारा: चैप्टर 1 का अनाउंसमेंट, बड़े पैमाने पर वॉर सीक्वेंस की शूटिंग

कदंबा काल को भारतीय इतिहास का सुनहरा युग माना जाता है, जो अपनी समृद्धि और भा जाने वाली खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 में भव्य वॉर सीक्वेंस होगा। होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंतारा में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले, जहां क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने इसके दमदार एक्शन, दिलचस्प कहानी और ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की। उनकी एक्टिंग ने हर सीन को यादगार बना दिया और फिल्म को एक सिनेमैटिक मास्टरपीस का दर्जा दिलाया। 

कंतारा की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने कंतारा: चैप्टर 1 का अनाउंसमेंट कर दिया। मेकर्स इस फिल्म को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस समय एक बड़े पैमाने पर वॉर सीक्वेंस की शूटिंग चल रही है, जिसमें कई इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट और भारी-भरकम क्रू शामिल है।होम्बले फिल्म्स इस समय कंतारा: चैप्टर 1 के लिए एक बड़े लेवल का वॉर सीक्वेंस शूट कर रही है। प्रोडक्शन हाउस ने इसके लिए एक बड़े क्रू और कई इंटरनेशनल स्पेशलिस्टस के साथ काम किया है। यह वॉर सीक्वेंस कुछ ऐसा होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है। यह फिल्म का क्लाइमैक्स सीक्वेंस होगा, जिसे शूट करने में पूरे तीन महीने लगेंगे। कांतारा चैप्टर 1, कर्नाटका के कदंबा काल में सेट है। कदंबा कर्नाटका के कुछ हिस्सों के प्रमुख शासक थे और इस क्षेत्र की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में उनका बड़ा हाथ था। कदंबा काल को भारतीय इतिहास का सुनहरा युग माना जाता है, जो अपनी समृद्धि और भा जाने वाली खूबसूरती के लिए जाना जाता है। फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी ने कालारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा