एक लड़की का अपनी अस्मत लूटने के खिलाफ  जंग का ऐलान है ‘इन कार’

फिल्म समीक्षाः इन कार

एक लड़की का अपनी अस्मत लूटने के खिलाफ  जंग का ऐलान है ‘इन कार’
ये कहानी है एक ऐसी लड़की की जो जीना चाहती है और उसके लिए लड़ना भी। बेशक उसे डर लगता है, हार मान कुछ पलों के लिए उसकी हिम्मत भी टूटती है। गिवअप भी करती है, लेकिन अंदर से हर लड़की मजबूत होती है।

जयपुर। बेबस मजबूर हालत की मारी एक बेचारी लड़की की कहानी नहीं है ये इनकार की कोई भी आयेगा उठा केले जाएगा और अपनी हवस का शिकार बना कर कहीं सड़क पर फेंक जाएगा। ये कहानी है एक ऐसी लड़की की जो जीना चाहती है और उसके लिए लड़ना भी। बेशक उसे डर लगता है, हार मान कुछ पलों के लिए उसकी हिम्मत भी टूटती है। गिवअप भी करती है, लेकिन अंदर से हर लड़की मजबूत होती है। उसे जब इसका एहसास होता है तो वो जो ठान ले उसके आगे कोई नहीं टिक सकता। वो अकेले ही काफी है। यही कहानी है ‘इन कार’ की जो कुछ वहशी दरिंदो की वहशत का जवाब अपने हौसले और हिम्मत से देती है। कहानी है जेल से जमानत पर रिहा रिची (मनीष झंझोलिया) की, जो अपने बड़े भाई यश (संदीप गोयत) के साथ देवी मां के मंदिर से दर्शन करके निकलता है। उनके साथ उसका मामा (सुनील सोनी) भी है। अपनी गाड़ी खराब होने पर बंदूक की नोंक पर मामा एक गाड़ी को रोकता है। रास्ते में उनकी सोच और जिंदगी की परते खुलती हैं। रिची ने अपनी बड़ी बहन के ब्वायफ्रेंड को चाकू घोंपा होता है। लड़का अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। मामा रिची को किसी पुरानी फैक्ट्री में ठहराने जा रहा है। इस दौरान दिनदहाड़े वे बस स्टाप से साक्षी (रितिका सिंह) का अपहरण कर लेते हैं। साक्षी छोड़ने के लिए मिन्नतें करती है पर वे लोग पसीजते नहीं। क्या होगा साक्षी का, क्या साक्षी उनके चंगुल से निकल पाएगी। यही है फिल्म इन कार। कहानी के नाम पर बस एक प्लॉट है जो एक हादसे की वो रोंगटे खड़े करने वाली दास्तान है जिसे हर सेकंड दहशत के साए में थ्रिल के साथ परोसा गया है। निर्देशक हर्षवर्धन की ये फिल्म दिल को झंझोड़ देती है। वास्तविकता को सामने लाकर सवाल पूछती है । रितिका सिंह का दमदार किरदार है। संदीप गोयल और मनीष झिझोटिया ने अपने किरदारों में जान फूंकी है। पार्श्व संगीत अच्छा है। एडिटिंग सेकंड हाफ  में ग्रिप लाती है। सिनेमेटोग्राफी आपको हादसे के करीब लाती है और उन पलों से जोड़ती है जो किसी की जिंदगी बदल सकते हैं। ओवरआल फिल्म देखकर भूलने वाला एंटरटेनमेंट नही है बल्कि समाज का आइना है जिसमे इंसान की सूरत घिनौनी लगती है।

- दानिश राही  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद   राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
राजस्थान में करीब 5,500 मदरसा पैरा टीचर्स और शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद जारी। 2022 के संविदा नियमों के...
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा?
जयपुर के 18 निकायों में भाजपा का 12 और कांग्रेस का 6 में बना बोर्ड, शाहपुरा नगर परिषद में एक वोट से जीती भाजपा