जल्द ही पूरे प्रदेश से विदाई लेगा मानसून, 21 फीसदी कम बरसा

इस साल प्रदेश में कमजोर रहा मानसून

जल्द ही पूरे प्रदेश से विदाई लेगा मानसून, 21 फीसदी कम बरसा
राजस्थान में मानसून की विदाई महीने के अंत तक होने की संभावना। इस सीजन प्रदेश में अब तक 334.5 एमएम बारिश हुई, औसत 423.5 एमएम से 21 फीसदी कम। सोमवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज।

जयपुर। प्रदेश में इस महीने के अंत तक मानसून पूरी तरह से लेगा। सामान्यत तौर एक जून से 30 सितम्बर तक प्रदेश में मानसून सीजन माना जाता है। ऐसे में मानसून की विदाई के नजदीक आते ही अब मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में मानसून की औसत बारिश 423.5 एमएम होती है, लेकिन इस बार अभी तक प्रदेश में 334.5 एमएम बारिश ही हुई है। ऐसे में इस सीजन प्रदेश में औसत से 21 फीसदी कम बारिश हुई है। इस बीच सोमवार को भी प्रदेश में छिटपुट स्थानों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई।

राजधानी जयपुर में भी मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूतनम तापमान 25.6 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप