जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर की शेयर

एड शीरन अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए 

जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर की शेयर

बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है।

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए हैं। उन्होंने हाल हीं में शिलांग में परफॉर्म किया। जहां उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को दीवाना बना दिया। इसके अलावा शिलांग में उन्हें बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ देखा गया। इस दौरान की उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एड शीरन ने जॉन अब्राहम के साथ फुटबॉल मैच खेला। जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं। तस्वीरों में जॉन और प्रिया ने सफेद टी-शर्ट पहनी थी। वहीं, एड शीरन को नीले रंग की टी-शर्ट में देखा गया। एक तस्वीर में तीनों साथ पोज देते भी नजर आए।

एड शीरन ने अपने इंडिया टूर के एक्सपीरियंस को एक पोस्ट के जरिए शेयर किया। एड शीरन ने लिखा,‘कुछ लड़कों से हाई फाइव किया, जो हमारे पीछे आ रहे थे, वो काफी कूल थे। दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे हुए नजर आए थे। इसके बारे में उन्होंने बताया कि अरिजीत सिंह उन्हें अपने घर लेकर गए, जहां तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन उसमें उन्हें मजा आया।

एक फोटो उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ भी शेयर की। इसमें दोनों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जॉन अब्राहम अब आईपीएसविच टाउन फुटबॉल टीम के फैन बन गए हैं। एड शीरन अपने टूर की समाप्ति 15 फरवरी को दिल्ली में कॉन्सर्ट के साथ करेंगे।

Read More क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ हुई नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी, व्हाइट वेडिंग गाउन और मैचिंग आउटफिट में नजर आए कपल

 

Read More बहन नुपूर की शादी के लिए उदयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस कृति सेनन, झीलों की नगरी एक बार फिर बनेगी रॉयल वेडिंग की गवाह 

Read More 61 वर्ष की हुई फराह खान : फरहान अख्तर के साथ मनाया अपना जन्मदिन, परिवार और करीबी दोस्त हुए शामिल  

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा
निर्यात के मुकाबले आयात में 8.67% की तेज वृद्धि से दिसंबर 2025 में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर...
मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से मछली के अवैध आयात पर लगाई रोक
जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक शुरू, अब योग्य चालकों को ही मिलेगा लाइसेंस
राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत