अच्छी कहानी पर आधारित फिल्म में काम करना चाहती है काजोल

मैं अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करती हूं: काजोल

अच्छी कहानी पर आधारित फिल्म में काम करना चाहती है काजोल

काजोल ने कहा कि मुझे एक अच्छी कहानी चाहिए बस। जब मैं कहानी सुनूं तो उस रोल में अपनी कल्पना कर पाऊं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि वह ऐसी फिल्म में काम करना चाहती है जिसकी कहानी अच्छी हो। काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये तीन दशक हो गये हैं।काजोल ने कहा, इंडस्ट्री ने काफी बदलाव आया है,जिसे हम आसानी से महसूस कर सकते हैं। मुझे एक अच्छी कहानी चाहिए बस। जब मैं कहानी सुनूं तो उस रोल में अपनी कल्पना कर पाऊं।मैं अच्छे दौर में काम कर रही हूं। मुझे दूसरों का पता नहीं, लेकिन मेरे पास ऐसे रोल आ रहे हैं, जो मेरे लिए ही लिखे गए हैं। वह रोल अच्छे भी हैं।

काजोल ने कहा,जिनका साथ मुझे नहीं पसंद है, मैं उनके साथ काम नहीं करती हूं, क्योंकि मुझे लगता है की मेरा समय बर्बाद हो रहा है। जब मैं खुद खुश नहीं, तो मैं खुद को वैसी जगह क्यों रखूं, फिर चाहे कहानी कितनी भी अच्छी क्यों न हो। मैं अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करती हूं।अच्छी कहानी में यदिएक सीन भी होगा तो कर लूंगी, लेकिन वह रोल ऐसा होना चाहिए कि मैं ना न कर सकूं। मैं मुख्य रोल में रहूं और रोल ही अच्छा न हो, तो क्या फायदा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर...
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास