Kalki 2898 AD Box Office Collection : 1 हजार करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

Kalki 2898 AD Box Office Collection : 1 हजार करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं।

मुंबई। फिल्म कल्कि 2898 एडी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले ।कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रास 191.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म कल्कि-2898 एडी को प्रदर्शित हुए 15 दिन हो चुके है। कल्कि 2898 एडी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।

क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से कल्कि 2989 एडी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म भारत ही नहीं विदेश में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 15 दिनों में फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड ग्रास 1000 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली कल्कि 2898 एडी 7वीं भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले दंगल',बाहुबली 2, आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2, जवान और पठान भी व्लर्डवाईड 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना