कंगना रनौत ने मीना कुमारी की तारीफ की

सब हीरोइंस हैं, लेकिन एक्ट्रेस एक ही हैं- मीना कुमारी

कंगना रनौत ने मीना कुमारी की तारीफ की

रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' 06 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्रेजडी क्वीन, दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की तारीफ की है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमल अमरोही निर्देशित फिल्म पाकीजा से मीना कुमारी की एक क्लिप शेयर की है। इसके साथ कंगना ने लिखा कि मैंने मीना कुमारी के काम को ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन मैंने बहुत कुछ पढ़ा है। वह अपने काम के लिए काफी मशहूर थीं। दुख से लेकर हंसी और फिर निराशा तक का यह रोंगटे खड़े कर देने वाला बदलाव सबसे बढ़कर है। उस दौर में दूसरी 'हीरोइंस' को 'एक्ट्रेस' कहने की हिम्मत कोई नहीं करता था, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री कहते थे कि वो सब हीरोइंस हैं, लेकिन एक्ट्रेस एक ही हैं- मीना कुमारी।

कंगना बहुत जल्द फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना, दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत के अलावा महिमा चौधरी, अनुपम खेर,मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े समेत कई नामचीन कलाकार भी हैं। यह फिल्म 06 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास