करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक
करण जौहर के निर्देशन में बनीं वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना में अमिताभ बच्चन शाहरूख खान प्रीति जिंटा अभिषेक बच्चन रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक शेयर की है। करण जौहर के निर्देशन में बनीं वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना में अमिताभ बच्चन शाहरूख खान प्रीति जिंटा अभिषेक बच्चन रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। करण ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए आदित्य चोपड़ा और शाहरुख को धन्यवाद बोला है।

करण जौहर ने कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को किसी शॉट्स के बीच से लिया गया है। पोस्ट की गई फोटो में एक बेंच पर करण जौहर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी बैठे हुए हैं। बेंच पर बैठ कर तीनों लोग किसी गहरी सोच में डूबे दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर ने फोटो को शेयर करते लिखा है की इन लोगों ने मुझे कहानीकार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। ऐसी अविश्वसनीय प्रतिभा का दर्शक बनना मेरे लिए सबसे बड़ी सीख रही है। मैं अमिट यादों और कृतज्ञता के साथ पीछे मुडक़र देखता हूं। ऐसा एक भी दिन नहीं गया जब मैंने अपने ब्रह्मांड आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान को यह विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद नहीं दिया कि मैं एक कहानीकार बन सकता हूं और अपने बचपन के सपनों को सेल्युलाइड पर निर्देशित करने का प्रयास कर सकता हूं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी