‘डॉन 3’ में कृति सेनन की हुई एंट्री ? जानें फिल्म के बारे में  

फिल्म की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हुई 

‘डॉन 3’ में कृति सेनन की हुई एंट्री ? जानें फिल्म के बारे में  

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन फिल्म ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन फिल्म ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर, रणवीर सिंह को लेकर ‘डॉन 3’ बनाने जा रहे हैं। पहले ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी काम करने वाली थी। कियारा के बाद फिल्म में शरवरी वाघ के काम करने की चर्चा थी। अब कहा जा रहा है कि ‘डॉन 3’ में कृति सेनन की एंट्री हो गई है।

‘डॉन 3’ की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हुई है। रणवीर सिंह जल्द से जल्द अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग खत्म कर दूसरे प्रोजेक्ट्स की तरफ बढऩा चाहते हैं। रणवीर ने फिल्म ‘धुरंधर’ का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसके बाद वो अगले प्रोजेक्ट्स की तरफ बढ़ेंगे।

कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ के लिए लोकेशन की तलाश भी कर ली है। ‘डॉन 3’ को बड़े लेवल पर यूरोप में शूट किया जाएगा। साथ ही लोकेशन पहले ही तय हो चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी है। टीम का प्लान है कि अक्टूबर या नवंबर 2025 तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सके।

 

Read More यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Read More यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान : आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार वाला टीजर पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला