नन्ही परी आई घर : राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी वेडिंग ऐनिवर्सरी पर बने माता-पिता, फैंस ने दी बधाइयाँ

राजकुमार और पत्रलेखा ने एक सेलिब्रेशन कार्ड साझा किया

नन्ही परी आई घर : राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी वेडिंग ऐनिवर्सरी पर बने माता-पिता, फैंस ने दी बधाइयाँ

बॉलीवुड में खुशियों का दौर जारी है। अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर माता-पिता बने हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी साझा करते हुए इसे जीवन का सबसे बड़ा उपहार बताया। पत्रलेखा को न्यूजीलैंड ट्रिप के दौरान प्रेग्नेंसी का पता चला था। दोनों ने 2021 में शादी की थी और उनकी मुलाकात फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ के सेट पर हुई थी।

मुंबई। बॉलीवुड में इस समय खुशियों का माहौल है। हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने माता-पिता बनने की खुशी साझा की थी और अब एक और स्टार कपल ने इस जश्न में अपना नाम जोड़ दिया है। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर माता-पिता बने हैं। कपल ने अपनी बेटी के आगमन की जानकारी सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए दी।

राजकुमार और पत्रलेखा ने एक सेलिब्रेशन कार्ड साझा किया, उसमें लिखा था- हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता, पत्रलेखा और राजकुमार। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उनकी चौथी वेडिंग ऐनिवर्सरी के दिन उन्हें जीवन का सबसे बड़ा उपहार मिला है।

कपल ने 9 जुलाई को प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि न्यूजीलैंड ट्रिप के दौरान उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उसी दौरान राजकुमार राव के केयरिंग नेचर को देखकर उन्हें यकीन हो गया था कि वह एक बेहतरीन पिता साबित होंगे।

राजकुमार और पत्रलेखा ने नवंबर 2021 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2014 में फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। बेटी के जन्म से कपल के साथ-साथ बॉलीवुड जगत में भी खुशी की लहर है।

Read More फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज : दिखा दमदार और तीव्र अंदाज, जानें रिलीज डेट 

 

Read More ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ : फिल्म को लेकर अपने विचार शेयर किए, जानें अभिनेताओं ने क्या कहा 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा