प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘दलदल’ का रोमांचक और दमदार ट्रेलर किया रिलीज, जानें प्रीमियर डेट 

समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे

प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘दलदल’ का रोमांचक और दमदार ट्रेलर किया रिलीज, जानें प्रीमियर डेट 

प्राइम वीडियो ने हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज किया। भूमि सतिश पेडनेकर डीसीपी रीटा फरेरा का किरदार निभा रही हैं, जो एक निर्दयी सीरियल किलर का पीछा करती हैं। अमृत राज गुप्ता निर्देशित इस सीरीज का प्रीमियर 30 जनवरी को भारत समेत 240 से अधिक देशों में होगा। इसमें समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘दलदल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर बनी ‘दलदल’ की कहानी डीसीपी रीटा फरेरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार भूमि सतिश पेडनेकर निभा रही हैं। वह एक खतरनाक जांच पर निकलती हैं, जहां उन्हें एक निर्दयी सीरियल किलर का पीछा करना होता है। विश धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब भिंडी बाजार पर आधारित, ‘दलदल’ को अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है।

एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की यह सीरीज सुरेश त्रिवेनी ने बनाई है और इसे श्रीकांत अग्निस्वरन, रोहन डिसूजा और प्रिया सग्गी ने लिखा है, जिसके दमदार डायलॉग सुरेश त्रिवेनी और हुसैन हैदरी ने लिखे हैं। भूमि सतिश पेडनेकर के साथ इस सीरीज में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘दलदल’ का प्रीमियर 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से किया जाएगा।

‘दलदल’ में डीसीपी रीटा फरेरा की भूमिका निभा रहीं भूमि सतिश पेडनेकर ने कहा- रीटा फरेरा का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे गहन और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। वह एक ऐसी महिला है, जिसे महत्वाकांक्षा ने बनाया है, संदेह ने घेरा है और अतीत का बोझ आज भी उसे दबाए हुए है। एक ऐसा किरदार, जिसने मुझसे नाजुकता और ताकत के बीच के संतुलन को उन तरीकों से तलाशने की माँग की, जैसा मैंने पहले कभी नहीं किया था। रीटा की दुनिया में कदम रखना चुनौतीपूर्ण भी था और बेहद संतोष देने वाला भी, क्योंकि उसका सफर उन जटिलताओं को दर्शाता है, जिनका सामना हम सभी अपने भीतर के डर और कमजोरियों से जूझते समय करते हैं। ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की बड़ी सफलता के बाद विक्रम के साथ दोबारा काम करना घर लौटने जैसा लगा, मैं सुरेश, अमृत और इस सीरीज से जुड़े पूरी टीम की दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर इतना गहराई भरा और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का भरोसा किया। दलदल मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे बेहद खुशी है कि यह सीरीज 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से रिलीज हो रही है, जो भारत के साथ-साथ 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में दर्शकों तक पहुंचेगी। मुझे उम्मीद है कि रीटा की कहानी दर्शकों को उतनी ही गहराई से छुएगी, जितना इसने मुझे छुआ है।

 

Read More यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान : आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार वाला टीजर पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट 

Read More पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग : कार से चलीं 10 गोलियां, सिंगर सुरक्षित, पुलिस ने संदिग्ध महिला को किया गिरफ्तार 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
शर्मा के निर्देश पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वीसी के जरिए सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।...
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई