अमेरिका में 888 स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल

फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी

अमेरिका में 888 स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल
यह फिल्म अमेरिका की 888 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। एनिमल इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल अमेरिका में 888 स्क्रीन पर रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म अमेरिका की 888 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। एनिमल इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। कुछ दिन पहले न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर भी एनिमल का टीजर दिखाया गया था। अमेरिका में इसे सेंटर ऑफ द यूनिवर्स भी कहा जाता है। यह दुनिया की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का मेजर सेंटर भी माना जाता है। 

फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर