अच्छाई और बुराई का फिर होगा आमना-सामना : रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें तारीख 

मर्दानी सीरीज हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फ्रेंचाइजी बन चुकी 

अच्छाई और बुराई का फिर होगा आमना-सामना : रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें तारीख 

‘मर्दानी’ अब अपने तीसरे भाग में प्रवेश कर रही है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’, 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। यश राज फिल्म्स की मर्दानी सीरीज हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसे पिछले दस वर्षों में दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। यह ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी आज एक कल्ट स्टेटस प्राप्त कर चुकी है और सिनेमा प्रेमियों के बीच खास पहचान रखती है।

‘मर्दानी’ अब अपने तीसरे भाग में प्रवेश कर रही है। ‘मर्दानी’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। एक निडर पुलिस अधिकारी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती है।

यशराज फिल्मस ने ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस दिन के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व (04 मार्च) मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को एक खूनी, हिंसक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का इरादा जाहिर किया है।

रानी मुखर्जी पहले ही यह बता चुकी हैं कि फिल्म ‘मर्दानी 3’, डार्क, डेडली और ब्रूटल यानी अंधेरी, जानलेवा और निर्मम होगी और यह बयान सुनते ही इंटरनेट यूजर्स, स्टार के फैंस और फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।

Read More ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड

 

Read More ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

Read More आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह