सीरीज ग्राम चिकित्सालय का हास्यपूर्ण और दिल को छू जाने वाला ट्रेलर रिलीज 

ऐसी कहानी जो दर्शकों के दिल को छू जाएगी

सीरीज ग्राम चिकित्सालय का हास्यपूर्ण और दिल को छू जाने वाला ट्रेलर रिलीज 

ग्राम चिकित्सालय का प्रीमियर नौ मई को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा।

मुंबई। प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल ड्रामा सीरीज ग्राम चिकित्सालय का हास्यपूर्ण और दिल को छू जाने वाला ट्रेलर रिलीज किया। यह ओरिजिनल सीरीज द वायरल फीवर के बैनर तले निर्मित है और इसे दीपक कुमार मिश्रा ने क्रिएट किया है। सीरीज को वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखा है तथा इसका निर्देशन राहुल पांडे ने किया है। ग्राम चिकित्सालय एक ड्रामा है, जो एक एक शहरी डॉक्टर, डॉ. प्रभात की यात्रा को दर्शाता है, जिसमें वो एक दूर-दराज के गांव भटकंडी के लगभग बंद हो चुके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू करने की चुनौती को स्वीकार करता है। इस सीरीज में अमोल पाराशर और विनय पाठक मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ग्राम चिकित्सालय का प्रीमियर नौ मई को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा। अमोल पाराशर ने कहा, डॉ. प्रभात का किरदार निभाना मेरे लिए उन दुर्लभ अनुभवों में से एक रहा है जो कैमरा बंद होने के बाद भी आपके साथ बना रहता है। ग्राम चिकित्सालय की मूल भावना एक डॉक्टर के समर्पण की गहराई से पड़ताल करती है जो उस समुदाय की सेवा करना चाहता है जहां से उसे लगातार प्रतिरोध झेलना पड़ता है। यह सीरीज हल्के-फुल्के क्षणों और भावनात्मक गहराई को खूबसूरती से पिरोती है, जिससे एक ऐसी कहानी बनती है जो दर्शकों के दिल को छू जाएगी। मैं बेहद उत्साहित हूं कि दर्शक डॉ. प्रभात की इस यात्रा को देखेंगे जिसमें उनकी चुनौतियां, उनकी जीत, और वह पहला मरीज पाने की जद्दोजहद शामिल हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं
पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल (LG) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। दिल्ली हाई...
जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली होगी डिजिटल, कर्मचारियों को मिले 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली, जानें क्या है कारण ?
ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
नयी बस्ती  हिंदवाड़ में पुनर्वासित परिवारों से संवाद कर भावनात्मक एवं नैतिक सहयोग प्रदान किया गया
कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक