Deva Film में शाहिद कपूर का पुलिस लुक दिखने को मिलेगा

फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी

Deva Film में शाहिद कपूर का पुलिस लुक दिखने को मिलेगा

पोस्टर में शाहिद कपूर बहुत ही टफ लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथों में गन ली हुई है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म देवा से उनका लुक रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म देवा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज डेट को रीशेड्यूल किया गया है। पहले यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। इस फिल्म को जी स्टूयोज और रॉय कपूर फिल्मस प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि रोशन एंड्रूज इसका निर्देशन कर रहे हैं। अब यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।

फिल्म देवा का पोस्टर शेयर शेयर करते हुए शाहिद ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वॉयलेंट वैलेंटाइन डे, देवा के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। पोस्टर में शाहिद कपूर बहुत ही टफ लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथों में गन ली हुई है। शाहिद फिल्म देवा में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी जोकि एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाएंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग