बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'मस्ती' के चौथे पार्ट 'मस्ती 4' की शूटिंग शुरू

पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, पागलपन शुरू

बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'मस्ती' के चौथे पार्ट 'मस्ती 4' की शूटिंग शुरू
आफताब शिवदासानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कर फिल्म 'मस्ती 4' को लेकर अपडेट दिया है।

मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'मस्ती' के चौथे पार्ट 'मस्ती 4' की शूटिंग शुरू हो गयी है। पॉपुलर फ्रेंचाइजी मस्ती की पहली फिल्म 'मस्ती 4' वर्ष 2004 में दूसरी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' वर्ष 2013 में और तीसरी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' वर्ष 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के चौथे पार्ट 'मस्ती 4' का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब अभिनेता आफताब शिवदासानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म 'मस्ती 4' की शूटिंग पर अपडेट दिया है।

आफताब शिवदासानी ने बताया है कि 'फिल्म मस्ती 4' की शूटिंग शुरू हो गई है। आफताब शिवदासानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कर फिल्म 'मस्ती 4' को लेकर अपडेट दिया है। पहली फोटो में वह फिल्म के क्लैप बोर्ड के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में वह रितेश देशमुख और मिलाप जावेरी के साथ दिखाई दे रहे हैं, चौथी फोटो में आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और मिलाप जावेरी के अलावा जितेंद्र कुमार, इंद्र कुमार सहित कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, पागलपन शुरू होता है। उनमे से अब तक का सबसे मजेदार होना वाला है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें